साउथ सिनेमा
साउथ के जाने माने फिल्म निर्माता विक्रम सुगुमारन (Vikram Sugumaran) का 47 साल की उम्र में बस में ट्रेवल करने के दौरान हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया.
साउथ के जाने माने फिल्म निर्माता विक्रम सुगुमारन (Vikram Sugumaran), जो कि माधा यानाई कूटम जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनका सोमवार को चेन्नई में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है. डायरेक्टर की 47 साल की उम्र में मौत हो गई थी.
बताया जाता है कि वह एक निर्माता को नई स्क्रिप्ट सुनाने के बाद मदुरै से लौट रहे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द हुा. हालांकि उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए.
सुगुमारन ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 1999 और 2000 के बीच प्रसिद्ध निर्देशक बालू महेंद्र के सहायक के रूप में की थी. बाद में उन्होंने माधा यानाई कूटम से अपनी पहचान बनाई, जो कि एक ग्रामीण नाटक था, जिसे उनकी कहानी और सामाजिक प्रभाव के कारण खूब सराहा गया था. उनकी सबसे हालिया निर्देशित फिल्म रावण कोट्टम थी, जिसमें शांतनु भाग्यराज मुख्य भूमिका में थे.
यह भी पढ़ें- फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में नहीं देखी होगी इससे खूबसूरत हसीना, Aishwarya -Angelina Jolie भी लगेंगी फीकी
वहीं, डायरेक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए शांतनु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, '' RIP प्यारे भाई, मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और हर पल को हमेशा संजो कर रखूंगा. बहुत जल्द चले गए. आपको याद किया जाएगा.
बता दें कि विक्रम सुगुमारन थेरम पोरम नाम के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि उन्हें इंडस्ट्री में कुछ लोगों से विश्वासघात का सामना करना पड़ा है. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और कहा कि उनके पास अपने दावों का सपोर्ट करने के लिए ठोस सबूत नहीं है.
यह भी पढ़ें- Housefull 5 के इवेंट में भीड़ हुई कंट्रोल से बाहर, महिलाओं-बच्चों का हुआ बुरा हाल, अक्षय कुमार ने संभाले फैंस
वहीं, डायरेक्टर के अचानक निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ पड़ी. फैंस और तमिल फिल्म से जुड़े लोगों ने दुख जाहिर किया है. कई लोगों ने उन्हें एक शानदार शख्स और डायरेक्टर बताया है. विक्रम सुगुमारन के परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं, जो चेन्नई में रहते हैं. उनका निधन तमिल सिनेमा के लिए एक बड़ा नुकसान है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.