Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

इंतजार खत्म! Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म पर से उठ गया पर्दा, कब होगी रिलीज, यहां जानें सबकुछ

Thalapathy Vijay जहां एक तरफ राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी आखिरी फिल्म का ऐलान हो गया है. इसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.

Latest News
इंतजार खत्म! Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म पर से उठ गया पर्दा, कब होगी रिलीज, यहां जानें सबकुछ

Thalapathy Vijay film Thalapathy 69

Add DNA as a Preferred Source

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) राजनीति में कदम रख चुके हैं. उनकी पॉलिटिकल पार्टी का नाम और एंथम कुछ दिन पहले ही रिवील हुआ था. वहीं उनकी फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (The Greatest Of All Time) इन दिनों सिनेमाघरों में राज कर रही है. रोज ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है. इन सबके बीच एक्टर की आखिरी फिल्म Thalapathy 69 का ऐलान हो गया है. उनकी इस मूवी का पहला पोस्ट सामने आ गया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सुपरस्टार विजय अपने पॉलिटिकल करियर शुरू करने के लिए तैयार हैं. वहीं उससे पहले उनकी आखिरी फिल्म थलपति 69 का भी ऐलान हो गया है. केवीएन प्रोडक्शंस ने ट्विटर पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर कर दिया है. विजय की ये 69वीं फिल्म होगी. इसके बाद वो राजनीति पर ध्यान देंगे. बात करें पोस्टर की तो इसमें एक हाथ मशाल लिए हुए नजर आ रहा है. 

कैप्शन में लिखा 'हम अपनी पहली तमिल फिल्म थलपथी 69 का अनावरण करते हुए रोमांचित हैं, जिसका निर्देशन शानदार एच वीनोथ ने किया है और इसमें रॉकस्टार अनिरुद्ध का म्यूजिक है. हम दिग्गज थलपथी विजय के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं. लोकतंत्र के पथप्रदर्शक अक्टूबर 2025 में आने वाले हैं.'


ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा Tax भरते हैं ये 10 Indian सेलेब्स


ऐसे में साफ जाहिर है कि विजय की ये फिल्म अगले साल अक्टूबर में दस्तक देगी. ये पोस्टर इंटरनेट पर काफी लाइमलाइट बटोर रहा है. वहीं इन दिनों विजय की फिल्म द गोट सिनेमाघरों में राज कर रही है. डबल रोल के साथ फुल एक्शन वाली इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

The Greatest Of All Time का कलेक्शन
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 9 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया. Sacnilk की मानें तो भारत में इसने अभी तक 184 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.


ये भी पढ़ें: Goat से पहले देखें Thalapathy Vijay की ये 9 धमाकेदार फिल्में


2026 का चुनाव लड़ेंगे Vijay
तमिल सुपरस्टार राजनीति में उतरने वाले हैं. उनकी राजनीतिक पार्टी का नाम तमिझगा वेत्री कड़गम है. कयास ये भी हैं कि विजय 2026 में विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement