Advertisement

Rajinikanth की सादगी ने जीता फैंस का दिल, सिंपल लुक देख लोग बोले 'कोई महंगी कार नहीं, कोई ईगो नहीं'

Rajinikanth अपनी आने वाली फिल्म Lal Salaam की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे. इससे पहले उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां उनकी सादगी को देखकर लोग उनके और भी दीवाने हो गए गैं

Latest News
Rajinikanth की सादगी ने जीता फैंस का दिल, सिंपल लुक देख लोग बोले 'कोई महंगी कार नहीं, कोई ईगो नहीं'

Rajinikanth

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं. एक्टर की फिल्में भले ही लार्जर दैन लाइफ हैं पर पर्सनल लाइफ में वो काफी सिंपल हैं. एक्टिंग के अलावा वो कई मौकों पर अपनी सादगी से लोगों को दीवाना बना चुके हैं. हाल ही में सुपरस्टार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बार फिर उनके सिंपल अंदाज को देख लोग कायल हो चुके हैं. उनका ये वीडियो (Rajnikanth latest video) तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

रजनीकांत को हाल ही कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार अपनी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम की शूटिंग के लिए शहर में आए हैं. एयरपोर्ट पर बाहर निकलते हुए उनका एक पपराजी वीडियो सामने आया जिसे देख लोग उनकी सादगी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक्टर को सिंपल ब्लू टी-शर्ट और ग्रे पैंट में देखा गया जिसमें वो काफी साधारण लग रहे थे. साथ ही उन्होंने एक बैग भी टांग रखा था. एक्टर ने पैप्स को मुस्कुराते हुए पोज दिए और उन्हें देख हाथ हिलाया.

ये भी पढ़ें: कभी Rajinikanth को थी शराब और स्मोकिंग की थी लत, बोले 'मेरी पत्नी लता के प्यार ने मुझे बदल दिया'

कमेंट कर लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. कई फैंस ने उन्हें डाउन टू अर्थ कहा है. एक यूजर ने लिखा 'कोई महंगी कार नहीं, कोई ईगो नहीं.' वहीं और लोगों ने कहा कि उनकी सादगी ही उन्हें सुपरस्टार बनाती है.

ये भी पढ़ें: Rajinikanth: बिना इजाजत के नहीं हो सकेगा रजनीकांत के नाम और फोटो का इस्तेमाल, जारी किया पब्लिक नोटिस

बता दें कि रजनीकांत जल्द ही फिल्म लाल सलाम में नजर आने वाली हैं जिसका लुक सामने आ चुका है. हालांकि ऐश्वर्या रजनीकांत के डायरेक्शन में बन रही लाल सलाम में थलाइवा लीड रोल में नहीं बल्कि कैमियो करते दिखाई देंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement