साउथ सिनेमा
Subi Suresh Passed Away: एक्ट्रेस सुबी सुरेश के निधन की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस को बड़ा सदमा दिया है. वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं.
डीएनए हिंदी: Subi Suresh Passed Away: मलयाली सिनेमा की जानी- मानी एक्ट्रेस सुबी सुरेश (Subi Suresh) को लेकर हाल ही में चौंकाने वाली खबर आई है. ये मलयाली एक्ट्रेस (Malayalam Actress) 41 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस और परिवार के साथ- साथ पूरी इंडस्ट्री सदमे में है. सुबी बीते काफी समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, जिसके इलाज के लिए वो अस्पताल में भर्ती थीं. उन्होंने इस अस्पताल में आखिरी सांस ली है. कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
मलयाली एक्ट्रेस सुबी लंबे समय से लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. इस बीमारी से परेशान सुबी सुरेश का कोच्ची स्थित एक नामी प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी बीमारी की वजह से उनकी जान गई है. बताया जा रहा है कि अस्पताल में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी थी और इलाज के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख गिया है. कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दुख बयां किया है.
ये भी पढ़ें- Nandamuri Taraka: साउथ इंडस्ट्री को लगा तगड़ा झटका, नहीं रहे Jr Ntr के भाई नंदामुरी तारक रत्न
बता दें कि सुबी मलयाली सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में जाना- पहचाना नाम रह चुकी हैं. उन्होंने कई टीवी शोज में एक्टिंग की है और इसके साथ ही कई शोज होस्ट भी किए हैं. इसके अलावा सुबी कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं. उनके कॉमेडी शो 'सिनेमाला' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. वो 41 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई तो कई लोगों ने उनसे जुड़ी यादें शेयर करते हुए बताया है कि वो किस तरह इंडस्ट्री का अहम हिस्सा थीं.ॉ
ये भी पढ़ें- करोड़पति Ram Charan फिल्म RRR के लिए चले नंगे पैर, वीडियो देख लोगों के उड़े होश
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.