Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

साउथ एक्टर Arya की फिल्म के सेट पर स्टंट आर्टिस्ट की हुई मौत, कार सीक्वेंस करते समय हुई दुर्घटना

Stuntman SM Raju: पा.रंजीत के डायरेक्शन में बन रही एक्टर आर्या (Arya) की आने वाली फिल्म के सेट पर अनुभवी स्टंट कलाकार एस.एम राजू की एक खतरनाक कार सीक्वेंस शूट करते हुए मौत हो गई.

Latest News
साउथ एक्टर Arya की फिल्म के सेट पर स्टंट आर्टिस्ट की हुई मौत, कार सीक्वेंस करते समय हुई दुर्घटना

Arya-Raju

Add DNA as a Preferred Source

Stunt Master Mohan Raj: पा.रंजीत के डायरेक्शन में बन रही एक्टर आर्या (Arya) की आने वाली फिल्म के सेट पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. दरअसल, अनुभवी स्टंट कलाकार एस.एम राजू की एक खतरनाक कार सीक्वेंस शूट करते हुए मौत हो गई. यह दुर्घटना रविवार 13 जुलाई की सुबह  हुई है. जब कार पलटने वाला सीन शूट किया जा रहा था. इस घटना के बारे में एक्टर विशाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है.

एक्टर विशाल ने जानकारी देते हुए स्टंटमैन राजू को साहसी बताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, '' यह बात पचाना बहुत मुश्किल है कि स्टंट आर्टिस्ट राजू का आज सुबह जैमी रंजीत की फिल्म के लिए कार पलटने का एक सीन करते समय निधन हो गया. मैं राजू को इतने सालों से जानता हूं और उन्होंने मेरी फिल्मों में कई जोखिम भरे स्टंट बार-बार किए हैं क्योंकि वह बहुत बहादुर इंसान हैं.मेरी गहरी संवेदनाएं और उनकी आत्मा को शांति मिले. ईश्वर उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में और शक्ति प्रदान करे.सिर्फ़ इस ट्वीट के अलावा, मैं उनके परिवार के भविष्य के लिए भी हमेशा मौजूद रहूंगा,क्योंकि मैं उसी फिल्म इंडस्ट्री से हूँ और इतनी सारी फिल्मों में उनके योगदान के लिए भी.तहे दिल से और अपने कर्तव्य के रूप में, मैं उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त करता हूँ. ईश्वर उनका भला करे.

यह भी पढ़ें- R Madhavan ने तोड़ा लाखों फैंस का दिल, Aap Jaisa Koi को बताया आखिरी रोमांटिक फिल्म

अभी तक इस घटना को लेकर न तो एक्टर आर्या और न ही डायरेक्टर पा रंजीत ने पब्लिक तौर से कोई बयान दिया है. बताया जा रहा है कि फिल्म की पूरी टीम इस त्रासदी से सदमे में है. राजू की अचानक मौत से ये साफ जाहिर होता कि पर्दे के पीछे स्टंटमैन एक रियल सीन को दिखाने के लिए कितना जोखिम लेते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement