Advertisement

साउथ की सबसे बड़ी एक्ट्रेस के साथ हुई Casting Couch की घटना, इंटरव्यू में सुनाया दर्द

South Cinema की मशहूर एक्ट्रेस Nayanthara ने बताया है कि उनके साथ किस तरह Casting Couch की चौंकाने वाली घटना हुई थी.

Latest News
साउथ की सबसे बड़ी एक्ट्रेस के साथ हुई Casting Couch की घटना, इंटरव्यू में सुनाया दर्द

Nayanthara Opens Up About Casting Couch: कास्टिंग काउच पर बोलीं नयनतारा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सिनेमा (South Cinema) की सबसे बड़ी एक्ट्रेस मानी जाने वालीं 'नयनतारा' (Nayanthara) हाल ही में अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक शॉकिंग खुलासे की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने बताया है कि उनकी के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच (Casting Couch) की शॉकिंग घटना हो चुकी है. नयनतारा से एक फिल्ममेकर ने सेक्शुअ फेवर मांगा था. एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पूरा किस्सा बताया है. एक्ट्रेस के इस खुलासे ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर उनके विस्फोटक खुलासे को लेकर बातें हो रही हैं.

नयनतारा ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच की घटना का खुलासा किया है. नयनतारा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि करियर के शुरुआती दौर में एक फिल्म में उन्हें लीड रोल ऑफर हुआ था. इस लीड रोल के बदले एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर ने एक अजीब डिमांड रखी थी. इस मांग को सुनकर नयनतारा ने ये रोल ठुकरा दिया था. एक्ट्रेस ने बताया कि उनसे प्रोड्यूर ने समझौते की मांग की थी, इसके बाद एक्ट्रेस ने लीड रोल रिजेक्ट करके उसे मुंहतोड़ जवाब दे डाला था.

ये भी पढ़ें- Nayanthara Birthday: जब Prabhu Deva के प्यार में नयनतारा ने पार कर दी हदें, पहली पत्नी को दे डाले करोड़ों रुपये

बता दें कि नयनतारा साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं. वो एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और अपने टैलेंट से दर्शकों को हर बार इंप्रेस करने में कामयाब होती हैं. नयनतारा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. एक्ट्रेस ने 9 जून 2022 में डायरेक्टर विग्नेश शिवन संग शादी की है. शादी के बाद से नयनतारा सोशल मीडिया पर पति संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, इसके साथ ही वो अपनी अगली फिल्म पर भी काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- नयनतारा-विग्नेश बने अम्मा-अप्पा, शादी के 4 महीने बाद किया जुड़वां बच्चों का स्वागत 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement