Advertisement

Kasiammal Murder: 74 साल की साउथ एक्ट्रेस की हत्या, बेटे पर लगा पीट-पीट कर जान लेने का आरोप

Kasiammal Murder: 74 की उम्र में साउथ एक्ट्रेस की हत्या की बात सुनकर पूरी इंडस्ट्री सदमे में है. इस केस में एक्ट्रेस के बेटे पर शॉकिंग आरोप लग रहे हैं.

Latest News
Kasiammal Murder: 74 साल की साउथ एक्ट्रेस की हत्या, बेटे पर लगा पीट-पीट कर जान लेने का आरोप

Kadaisi Vivasayi Actress Kasiammal Murder

Add DNA as a Preferred Source

Kadaisi Vivasayi Actress Kasiammal Death: तमिल से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है. जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया है. दरअसल फिल्म साउथ सिनेमा की फिल्म 'कदैसी विवासयी' (Kadaisi Vivasayi) में शानदार भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस कसियाम्मल (Kasiammal) अब इस दुनिया में नहीं रहीं. खबरों के अनुसार एक्ट्रेस की 74 साल की उम्र में हत्या कर दी गई है. ये खबर सुनकर उनके फैन्स को काफी सदमा लगा है. साथी ही पूरी इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ पड़ी है.

साउथ एक्ट्रेस कसियाम्मल की 74 की उम्र में हत्या कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री का बेटा नम्माकोड़ी एक शराबी है और उनके पैसे ऐंठता रहता था. उसने 4 फरवरी की सुबह तीन बजे अपनी मां की हत्या कर दी जब वो शराब के पैसे मांग रहा था और उसे नहीं मिले. कसियाम्मल ने अपने 51 साल के बेटे को शराब के लिए पैसे देने से इनकार किया था. बताया जा रहा है कि कसियाम्मल को उनके ही बेटे ने उनकी लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर अपनी मां की हत्या डाली. ये भी पढ़ें- साउथ फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, मशहूर एक्ट्रेस Renjusha Menon ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का बेटा अपनी शराब की लत की वजह से जिंदगी तबाह कर चुका है और वो अपनी पत्नी से काफी समय पहले अलग हो चुका है. शादी टूटने के बाद से वो अपनी मां के साथ ही रह रहा था. वो अपनी मां के साथ पहले भी शराब को लेकर बदसलूकी कर चुका है. बता दें कि कसियाम्मल ने विजय सेतुपति की फिल्म 'कदैसी विवासयी' में अहम भूमिका निभाई थी, जिसे बेस्ट तमिल मूवी का पुरस्कार भी मिला था. फिल्म में कसियाम्मल के काम को खूब तारीफें मिली थीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement