Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Suriya की दरियादिली, फैन की मौत के बाद पत्नी की नौकरी और बेटी की पढ़ाई का उठाया जिम्मा

साउथ स्टार Suriya ने फैन की मौत के उसके परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है. इस बात से उनके फैंस उनकी दरियादिली की तारीफ करते नहीं थक रहे.

Suriya की दरियादिली, फैन की मौत के बाद पत्नी की नौकरी और बेटी की पढ़ाई का उठाया जिम्मा

सूर्या 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक समय फैक्ट्री में काम करने वाले और एक हजार रुपये कमाने वाले सूर्या आज साउथ के सुपरस्टार बन गए हैं. दक्षिण भारत में ही नहीं पूरे देश में उनके लाखों करोड़ो फैंस हैं. उनकी सादगी और एक्टिंग को लेकर लोग उनके दीवाने हैं. इसी बीच उनकी दरियादिली की एक खबर सामने आई है. हाल ही में अपने फैन के निधन के बाद सूर्या ने शोक व्यक्त किया. यही नहीं एक्टर ने अपने फैन के घर वालों की जिम्मेदारी भी उठाई है. 

तेलुगु स्टार सूर्या के फैन जगदीश का हाल ही में एक सड़क दुर्घटना के बाद निधन हो गया. सूर्या ने जगदीश के घर पहुंचर उसे श्रृद्धांजलि दी और दुख व्यक्त किया. यही नहीं एक्टर ने जगदीश के परिवार वालों को आर्थिक मदद देने का वादा किया. इसके साथ ही उन्होंने जगदीश की पत्नी को नौकरी देने और उनकी बेटी की पढ़ाई का खर्चा उठाने की बात भी कही है.

बता दें कि साउथ सुपरस्टार सूर्या के फैन की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई. वो नामक्कल में सूर्या के फैन क्लब के सेकरेट्री थे. अपने फैन को श्रृद्धांजलि देते हुए सूर्या की फोटो काफी वायरल हो रही. यही नहीं वो उनकी ये दरियादिली के बारे में भी लोग काफी बात कर रहे हैं.

ऑस्कर में शामिल हुई ये फिल्म 

22 साल की उम्र में डायरेक्टर वसंत की फिल्म 'नेररुक्कू नेर' (1997) से सूर्या ने डेब्यू किया था. इस फिल्म के प्रोड्यूसर मणि रत्नम थे. 2001 में आई फिल्म 'नंदा' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. इस फिल्म के लिए उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था. साल 2010 में उन्होंने फिल्म 'रक्त चरित्र' में काम किया. फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट न्यूकमर का स्क्रीन अवॉर्ड मिला था. 

सूर्या की फिल्म जय भीम को भी काफी प्यार मिला. उनकी फिल्म इस बार 2 भारतीय फिल्मों में से एक रही जिसको ऑस्कर में शामिल किया गया था. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की तरफ से भी काफी अच्छे रिव्यू मिले थे. इसके साथ ही सूर्या की फिल्म 'जय भीम' ने ऑस्कर के यूट्यूब चैनल में अपनी जगह बनाई है. ये फिल्म ऑस्कर के यूट्यूब चैनल पर अपलोड होने वाली पहली तमिल फिल्म बन चुकी है. फिल्म में सूर्या ने वकील का किरदार निभाया है. 

ये भी पढ़ें: Jai Bhim at Oscars: पहली तमिल फिल्म जिसे मिला यह सम्मान, फैंस ने कहा-Suriya तुम चमकते रहो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement