Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Silk Smitha ने 4 साल में की थीं 200 से ज्यादा फिल्में, ऐसी थी शराब की लत और अकेलेपन की 'डर्टी पिक्चर'

Silk Smitha की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. एक्ट्रेस को लेकर तमाम तरह के किस्से सुने और सुनाए जाते हैं.

Latest News
Silk Smitha ने 4 साल में की थीं 200 से ज्यादा फिल्में, ऐसी थी शराब की लत और अकेलेपन की 'डर्टी पिक्चर'

Silk Smitha सिल्क स्मिता (photo courtesy: silk_smitha_1960_ /Instagram)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुजरे जमाने में कई ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं जो अपने बूते पर फिल्में हिट कराना जानती थीं. साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अकेले दम पर ना जाने कितनी फिल्मों की नैया पार लगाई थी. हम बात कर रहे हैं सिल्क स्मिता (Silk Smitha) की जिन्होंने समाज से लड़ते हुए रूढ़िवादी बेड़ियों को तोड़ा और तमिल ही नहीं बल्कि तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा पर राज किया. सिल्क स्मिता की पूरी जिंदगी एक पहेली की तरह थी और उनकी मौत भी एक अनसुलझी पहेली ही बनकर रह गई. 

विजयालक्ष्मी वदलापति जिन्हें बड़े पर्दे पर लोग 'सिल्क स्मिता' के नाम से जानते थे. साल 1970 में उन्होंने साउथ फिल्मों में डेब्यू किया. एक दौर ऐसा आया जब सिल्क की बोल्डनेस का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता था. चंद सालों में सिल्क स्मिता के सल्ट्री लुक और सेक्सी अवतार ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था. इसके बाद एक दौर ऐसा आया जब स्लिक स्मिता ने जिंदगी से ही हार मान ली थी और 23 सितंबर, 1996 को सिल्क की लाश उनके घर में पंखे से लटकी हुई मिली. पोस्टमार्टम में पता चला कि सिल्क ने आत्महत्या से पहले काफी मात्रा में शराब का सेवन किया था. 

सिल्क स्मिता को तमिल और तेलुगू सिनेमा की क्वीन कहा जाता था. एक समय था जब उनके एक डांस नंबर की कीमत पूरी फिल्म के आधे बजट जितनी होती थी. हालांकि सिल्क को फिल्मों में एंट्री लेने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. ये कहना गलत नहीं होगा कि किसी भी आउटसाइडर के लिए भारत में फिल्म इंडस्ट्री में घुसना काफी मुश्किल है. जहां कुछ एक्टर्स अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में पैर जमाते हैं तो वहीं सिल्क स्मिता इन सबसे अलग थीं. डायरेक्टर्स सिल्क को फिल्म में अंग प्रदर्शन के लिए कास्ट करते थे. अपनी अधिकतर फिल्मों में सिल्क ने बोल्ड सीन ही किए थे. 

एक समय ऐसा आया जब फ्लॉप फिल्मों में सिल्क का 10 मिनट का आइटम सॉन्ग डालकर फिर से उसे रिलीज किया जाता था जिससे फिल्में हिट हो जाया करती थी. हिट फिल्मों की गारंटी बनने के साथ ही सिल्क ने अपना दाम भी बढ़ा दिए थे और वो उस जमाने में अपने एक डांस नंबर के लिए 50 हजार फीस लिया करती थीं. वो हर दिन दो से तीन डांस नंबर शूट करती थीं.

ये भी पढ़ें: भारतीय सिनेमा की मर्लिन मुनरो कहलाती थी ये अभिनेत्री, 17 साल में की 450 से ज्यादा फिल्में

मीडिया रिपोर्ट की माने तो सिल्क उस दौर की कई बड़ी एक्ट्रेस से ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई थीं. उन्होंने अपने दौर के लगभग हर सुपरस्टार के साथ काम किया था. हालांकि उन्होंने शोहरत और पैसा तो कमाया लेकिन वो एक चीज नहीं कमा पाई वो थी इज्जत. उन्हें कुछ लोग अपनी पार्टीज में केवल ग्लैमर के तड़के के लिए बुलाया जाता था. 

सफल होने के बाद भी सिल्क स्मिता निजी जिंदगी में काफी अकेली थीं. उन्हें कभी सच्चा प्यार नसीब नहीं हुआ. लिहाजा शराब और अकेलेपन ने उन्हें खत्म कर दिया. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement