Advertisement

Shaakuntalam BO Day 2: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ढ़ेर हुई 'शाकुंतलम', कमाई देख पकड़ लेगें माथा

तमाम पॉजिटिव रिव्यू के बाद भी समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म 'शाकुंतलम' (Shaakuntalam) दूसरे ही दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ढ़ेर हो गई है.

Shaakuntalam BO Day 2: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ढ़ेर हुई 'शाकुंतलम', कमाई देख पकड़ लेगें माथा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साल 2023 की मोस्ट अवेटेड तेलुगु फिल्मों में से एक 'शाकुंतलम' (Shaakuntalam) बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई. शुक्रवार को ऑफिस पर समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म का अच्छा खासा रिस्पांस देखने को मिला. ऐसे में मेकर्स को उम्मीद थी कि वीकेंड पर 'शाकुंतलम' और बेहतर परफॉर्म कर सकती है. अब, गुनाशेखर के निर्देशन में बनी फिल्म की कमाई के दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दूसरे दिन 'शाकुंतलम' कितना कमाल दिखा पाई है-

क्या कहते हैं आंकड़े?
गौरतलब है कि ओपनिंग डे पर 'शाकुंतलम' को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से ही पॉजिटिव रिव्यू मिला था. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर समांथा रुथ प्रभु की एक्टिंग, फिल्म में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स और एक्शन सीन्स की भी जमकर तारीफ हुई. ऐसे में मेकर्स को उम्मीद थी कि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है. हालांकि, अब इन उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है. दूसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई है. 

यह भी पढ़ें: कैमरों की फ्लैश लाइट से परेशान हुईं Samantha, मुस्कुराते हुए किया रिएक्ट, फैंस ने पैप्स की लगा दी क्लास

Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'शाकुंतलम' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर मात्र 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. जबकि पहले दिन कमाई का ये आंकड़ा 5 करोड़ रुपये बताया गया था. यानी करीब 80 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को दूसरे दिन ही बड़ा झटका झेलने को मिला है. तमाम पॉजिटिव रिव्यू के बाद भी 'शाकुंतलम' दूसरे ही दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ढ़ेर हो गई है.

बात अगर फिल्म की कहानी की करें तो 'शाकुंतलम'  कालिदास के क्लासिक नाटक 'शकुंतला' पर बेस्ड है. फिल्म में समांथा रुथ प्रभु ने 'शकुंतला' का किरदार निभाया है. जबकि देव मोहन (Dev Mohan) 'दुष्यंत' का रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं. इन दोनों के अलावा फिल्म में अदिति बालन, सचिन खेडेकर, प्रकाश राज, अल्लू अरहा, गौतमी मधू और मोहन बाबू भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Shaakuntalam Twitter reviews: Samantha की फिल्म को मिला पब्लिक का ऐसा रिस्पॉन्स, थिएटर जाने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement