Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Shaakuntalam BO Day 3: फर्स्ट वीकेंड पर बुरी तरह पिटी Samantha Ruth Prabhu की फिल्म, कमाई जानकर लगेगा झटका

समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की 'शाकुंतलम' (Shaakuntalam) के तीसरे दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े सामने आ गए हैं. इसके साथ ही फिल्म को लेकर मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है.

Shaakuntalam BO Day 3: फर्स्ट वीकेंड पर बुरी तरह पिटी Samantha Ruth Prabhu की फिल्म, कमाई जानकर लगेगा झटका
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मायथोलॉजिकल ड्रामा 'शाकुंतलम' (Shaakuntalam) साउथ सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. पहले दिन फिल्म को व्यूअर्स का अच्छा रिस्पांस भी मिला. इसी कड़ी में मेकर्स को उम्मीद थी कि वीकेंड पर 'शाकुंतलम' और बेहतर परफॉर्म कर सकती है. हालांकि,  रिलीज के बाद गुनाशेखर के निर्देशन में बनी फिल्म कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 'शाकुंतलम' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितने का कारोबार किया-

दूसरे दिन यानी शनिवार को 'शाकुंतलम' की कमाई के आंकड़ों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. फिल्म ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर मात्र 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अब, फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े भी आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'शाकुंतलम' ने तीसरे दिन यानी रविवार को 50 लाख रुपये ज्यादा यानी 2 करोड़ कमाए हैं. हालांकि, करीब 80 करोड़ के बजट में बनी फिल्म के लिए ये आंकड़े कुछ खास नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- Shaakuntalam Twitter reviews: Samantha की फिल्म को मिला पब्लिक का ऐसा रिस्पॉन्स, थिएटर जाने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

फिल्म को लेकर व्यूअर्स और मेकर्स दोनों को ही काफी उम्मीदें थी. कहा जा रहा था कि 'शाकुंतलम' को फर्स्ट वीकेंड पर अच्छा रिस्पांस मिल सकता है. हालांकि, अब सामने आई रिपोर्ट्स को देखने के बाद इन उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है.

बात अगर फिल्म की कहानी की करें तो 'शाकुंतलम'  कालिदास के क्लासिक नाटक 'शकुंतला' पर बेस्ड है. फिल्म में समांथा रुथ प्रभु ने 'शकुंतला' का किरदार निभाया है. जबकि देव मोहन (Dev Mohan) 'दुष्यंत' का रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं. इन दोनों के अलावा फिल्म में अदिति बालन, सचिन खेडेकर, प्रकाश राज, अल्लू अरहा, गौतमी मधू और मोहन बाबू भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement