Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Samantha और Naga तलाक के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए आएंगे एक साथ! फैंस ने यूं किया रिएक्ट

Samantha और Naga Chaitanya के तलाक को 1 साल हो गया है. खबर आई है कि दोनों एक प्रोजेक्ट के लिए साथ में नजर आ सकते हैं. पढ़ें डिटेल.

Latest News
Samantha और Naga तलाक के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए आएंगे एक साथ! फैंस ने यूं किया रिएक्ट

Samantha Ruth Prabhu and Naga Chaitanya सामंथा और नागा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) हाल ही में रिलीज हुई फिल्म यशोदा (Yashoda) को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच उनके फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है. एक्ट्रेस अब अपने एक्स पति और एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयार हैं. तलाक के एक साल बाद दोनों को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में पूरी डिटेल. 

बॉलीवुड लाइफ की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा और चैतन्य एक साथ फिल्म में काम कर सकते हैं. उनके सूत्र के अनुसार, नागा अभी भी अपनी पूर्व पत्नी को एक दोस्त के रूप में देखते हैं और उनकी परवाह करते हैं.

वहीं India.com के हवाले से, सूत्र ने शेयर कहा, 'नागा जिस तरह से सामंथा की चिंता करते हैं उससे साबित हो गया है कि वो अभी भी एक्ट्रेस को एक दोस्त मानते हैं. वो बीती बातों को भुलाकर प्रोफेशनल तौर पर एक साथ काम कर सकते हैं.'

ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu कर रहीं दूसरी शादी की तैयारी, इस शख्स के कहने पर लिया बड़ा फैसला!

सामंथा की अब भी चिंता करते हैं नागा

 

सामंथा ने हाल ही में अपनी ऑटो-इम्यून बीमारी मायोसिटिस का खुलासा किया था. एक्ट्रेस की बीमारी के बारे में जानने के बाद उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य और ससुर नागार्जुन ने उनका हाल-चाल लेने के लिए उनसे मुलाकात की थी. ऐसा एक रिपोर्ट में सामने आया था. नागा चैतन्य और सामंथा की फोन पर भी बात हुई थी. अब कहा जा रहा है कि सामंथा और नागा चैतन्य सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक बार फिर साथ आ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Samantha ने तलाक के बाद पति Naga Chaitanya के बारे फैलाईं झूठी बातें? एक्ट्रेस ने ऐसे आरोपों पर दी सफाई

सामंथा ने नागा के साथ काम करने की कही थी बात 

सामंथा जब कॉफी विद करण में पहुंची थीं तो उन्होंने नागा के लिए अपनी फीलिंग्स को शेयर किया था. एक्ट्रेस ने कहा था कि वो उनके लिए अब कुछ फील नहीं करती हैं. हालांकि साथ में काम करने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा था कि अगर भविष्य में साथ काम करने का मौका मिलेगा तो वह जरूर करेंगी.   

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement