Advertisement

Samantha ने विदेश के नाइट क्लब में किया धमाकेदार डांस, किसी ने चुपके से बना लिया वीडियो, जानें क्यों हुईं ट्रोल

Samantha Ruth Prabhu का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक नाइटक्लब में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में Varun Dhawan भी नजर आ रहे हैं.

Samantha ने विदेश के नाइट क्लब में किया धमाकेदार डांस, किसी ने चुपके से बना लिया वीडियो, जानें क्यों हुईं ट्रोल

Samantha

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो विदेश के एक नाइटक्लब में डांस (Samantha Dance In Night Club) करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में समांथा का बोल्ड अवतार देखकर लोग हैरान रह गए हैं. कई उनकी तारीफें करते दिख रहे हैं तो कई लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल (Samantha Trolled) करना शुरू कर दिया है. समांथा के इस वीडियो में वरुण धवन भी नजर आ रहे हैं.

समांथा का एक वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस सर्बिया के एक नाइटक्लब में दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में वो ब्लैक रंग की स्टाइलिश बॉडी हगिंग ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में वो क्लब के एक हाईलाइट वाले स्पॉट पर खड़ी हुई हैं और कई लोगों ने उन्हें घेर रखा है. बैकग्राउंड में समांथा का 'पुष्पा' का एक सुपरहिट गाना 'ओ अंतवा' सुनाई दे रहा है. वीडियो में समांथा को सभी हूटिंग के जरिए डांस के लिए इनकरेज कर रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra की मां बनेंगी 36 साल की ये हसीना? Citadel से सामने आई शॉकिंग अपडेट

वीडियो में समांथा थोड़ा शर्माती और थोड़ी लहराती दिखाई दे रही हैं. हालांकि, गाने से उनकी एनर्जी मैच करती नहीं दिखी. इस मस्तीभरे वाकये का किसी ने चुपके से वीडियो भी ले लिया है, जो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों ने समांथा की तारीफें की हैं लेकिन कई लोग कमेंट करते हुए बोल रहे हैं 'नागार्जुन' ये देखकर क्या कहेंगे?'. बता दें कि नागार्जुन, समांथा के एक्स- हसबैंड के पिता हैं और साउथ के सबसे बड़े सपरस्टार्स में गिने जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Samantha ने की हॉलीवुड में एंट्री, 'चेन्नई' से जुड़े हैं फिल्म के तार? जानें पूरी डिटेल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement