Advertisement

Samantha Ruth Prabhu को गणित में मिले थे 100 नंबर? लीक हुई हाईस्कूल मार्कशीट देखकर चौंक गए लोग

Samantha Ruth Prabhu की 10th क्लास की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस मार्कशीट में नंबर देखकर फैंस हैरान रह गए हैं.

Samantha Ruth Prabhu को गणित में मिले थे 100 नंबर? लीक हुई हाईस्कूल मार्कशीट देखकर चौंक गए लोग

Samantha Ruth Prabhu 10th Marksheet Viral: सामंथा रुथ प्रभु की 10वीं की मार्कशीट हुई वायरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस फिल्म को भले ही मिले- जुले रिव्यूज मिले हों लेकिन समांथा को उनके टैलेंट के लिए ताबड़तोड़ तारीफें मिल रही हैं. बात करें टैलेंट की तो सिर्फ एक्टिंग ही नहीं समांथा पढ़ाई में भी एक नंबर थीं. हाल ही में एक्ट्रेस की 10वीं की मार्कशीट (Samantha 10th Class Marksheet) सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रही है. इस मार्कशीट में समांथा के नंबर देखकर लोग हैरान रह गए हैं.

समांथा की 10वीं की मार्कशीट लोगों के होश उड़ा रही है. उन्हें गणित के साथ- साथ अंग्रेजी और फिज़िक्स जैसे सब्जेक्ट्स में भी कमाल के नंबर मिले हैं. इस मार्कशीट में दिख रहा है कि समांथा को गणित में 100 नंबर मिले हैं. सिर्फ यही नहीं बाकी सब्जेक्ट में भी समांथा के नंबर ये जाहिर कर रहे हैं कि  वो पढ़ाई- लिखाई में एक होनहार स्टूडेंट रह चुकी हैं. समांथा की अंग्रेजी में 90, फिज़िक्स में 95 नंबर मिले हैं. यहां देखें वायरल हो रही समांथा की हाईस्कूल की मार्कशीट-

ये भी पढ़ें- बदल गए सामंथा के मिजाज, कभी हिंदी से इंप्रेस होने वाले लोग आज इस वजह से कर रहे ट्रोल

इस मार्कशीट और इस पर मिल रहे लोगों को रिएक्शन को लेकर अभी तक समांथा की ओर से भी रिएक्शन आ गया है. उन्होंने अपनी मार्कशीट शेयर करते हुए लिखा है कि 'हाहा फिर से वायरल हो गई'. वर्कफ्रंट की बात करें तो समांथा की फिल्म 'शाकुंतलम' हाल ही में रिलीज हुई है. इसके अलावा वो विजय देवरकोंडा के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'खुशी' की तैयारी भी कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- 'Samantha Ruth Prabhu नहीं रहीं हीरोइन, खत्म हुआ स्टारडम', प्रोड्यूसर के हमले पर एक्ट्रेस ने दिया जवाब

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement