साउथ सिनेमा
Samanth Ruth Prabhu: 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) में अपनी शानदार डांस मूव्स के जरिए सुर्खियों में आईं सामंथा रूथ प्रभु के फैंस के लिए खुशखबरी है. एक्ट्रेस फिल्म 'यशोदा' (Yashoda) में अपने जबरदस्त अंदाज से फैंस को लुभाती नजर आएंगी. ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए सामंथा आइटम सॉन्ग की शूटिंग कर रही हैं.
डीएनए हिंदी: Samanth Ruth Prabhu: 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) में अपने स्मोकिंग हॉट 'ऊ अंतावा' (Oo Antava) गाने से दर्शकों को लुभाने वाली सामंथा एक बार फिर से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. जी हां, एक बार फिर सामंथा रूथ प्रभु 'यशोदा' (Yashoda) में एक और हॉट गाने के साथ स्क्रीन पर आग लगाने वाली हैं. इस बारे में चर्चा चल रही है कि फिल्म ने निर्माता इस गाने को हैदराबाद में एक बड़े सेट पर फिल्मा रहे हैं. इस गाने को 'ऊ अंतावा' से ज्यादा हॉट और सेक्सी भी बताया जा रहा है. इसकी जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी.
मलयालम एक्टर उन्नी मुकुंदन भी कई भाषाओं में बन रही 'यशोदा' में एक्टिंग कर रहे हैं. यशोदा को कृष्णा प्रसादसी वालेंका के श्रीदेवी मूवीज बैनर द्वारा बनाया जा रहा है. यह एक साइंस फिक्शन थ्रिलर है. इस फिल्म में सामंथा ने एक आम किरदार निभाया है. वहीं फिल्म में राव रमेश, मुरली शर्मा, वरलक्ष्मी सरथकुमार, उन्नी मुकुंदन, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, कल्पिका गणेश, दिव्या श्रीपदा और प्रियंका शर्मा जैसे कलाकार फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
ये भी पढ़ें - Pushpa 2 के लिए Allu Arjun चार्ज करेंगे होश उड़ाने वाली फीस? फैंस बोले - वो झुकेगा नहीं
सामंथा को मनोज बाजपेयी के साथ राज और डीके की हिंदी ओटीटी सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए सराहा गया.
वहीं सामंथा के फैंस उनके सोशल मीडिया पर एक्टिव न होने की वजह से मायूस हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस को तब सोशल मीडिया पर देखा गया था जब उन्होंने नागा चैतन्य को लेकर पोस्ट शेयर किया था. इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी दिखाई नहीं दी है, इससे फैंस काफी मायूस हैं. जहां कुछ प्रशंसकों को लगता है कि सामंथा रूथ प्रभु सोशल मीडिया डिटॉक्स पर हैं, वहीं दूसरों का मानना है कि वह निजी कारणों से अपने किसी भी सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ बात करने के मूड में नहीं हैं.
ये भी पढ़ें - Priya Prakash Varrier डीप नेक टॉप में बरपाया कहर, सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
सामंथा के सोशल मीडिया फॉलोअर्स ने कमेंट कर कहा, "यह अजीब है कि सामंथा अपनी जेनरल कंटेंट को इंस्टाग्राम पर अपलोड नहीं कर रही है. वह आमतौर पर कम से कम एक बार भी अपने इंटरैक्सन से लोगों को चकित करती हैं. मगर बीते दिनों वह एक्टिव नहीं हैं."
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं