Advertisement

हो गया कन्फर्म, Prabhas की Salaar में नजर आएंगे सुपरस्टार Yash? इस करीबी शख्स ने कह दी बड़ी बात

Prabhas की मोस्ट अवेटेड फिल्म Salaar में KGF फेम एक्टर Yash के कैमियो को लेकर काफी खबरे थीं. वहीं अब फिल्म से जुड़े एक करीबी शख्स ने इसे लेकर हिंट भी दे दिया है.

Latest News
हो गया कन्फर्म, Prabhas की Salaar में नजर आएंगे सुपरस्टार Yash? इस करीबी शख्स ने कह दी बड़ी बात

prabhas Salaar KGF 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील (Prashant Neel) अब अपनी एक और बड़ी फिल्म 'सालार' (Salaar) रिलीज करने वाले हैं. प्रभास स्टारर इस फिल्म का बजट करोड़ों में है. बीते दिनों आए इसके ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर बवाल कर दिया था. लोग जमकर इसे शेयर कर रहे थे. इस फिल्म को लेकर मेकर्स नए नए पैंतरे आजमा रहे हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस (Salaar Box office) पर सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स ने बड़ा दांव खेला दिया है. काफी समय से कहा जा रहा है कि सालार और केजीएफ (KGF) का गहरा कनेक्शन है. वहीं अब इस बात को लेकर बड़ी हिंट भी आ गई है.

सलार: पार्ट वन - सीजफायर में प्रभास लीड रोल में हैं. ये इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसी बीच फिल्म की सिंगर तीर्था सुभाष ने हाल ही में खुलासा किया कि 'केजीएफ' स्टार यश भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म में केजीएफ स्टार यश कैमियो करते नजर आएंगे. तीर्था सुभाष ने उनके इस कैमियो को लेकर बड़ा हिंट दे दिया है. 

इंडियो टुडे की खबर की मानें तो तीर्था ने हाल ही में सलार में यश की मौजूदगी की पुष्टि कर दी है. खबर के मुताबिक मीडिया बातचीत में, उन्होंने गलती से फिल्म में केजीएफ एक्टर के रोल का जिक्र कर दिया. उनके खुलासे से अब फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें: Prabhas की Salaar होगी सुपर हिट? मेकर्स ने बना दिया धांसू प्लान, इस सुपरस्टार का कैमियो लगाएग चार चांद

हालांकि ये खबर पहले भी सामने आ चुकी है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि प्रभास की सालार में केजीएफ स्टार यश अहम रोल निभा सकते हैं. कहा जा रहा था कि प्रशांत नील ने यश से फिल्म में स्पेशल कैमियो के लिए बात भी कर ली है और एक्टर इसके लिए तैयार भी हो गए हैं. ऐसे में फिल्म के क्लाइमेक्स में रॉकी भाई यानी यश का कैमियो देखने को मिलने वाला है जो फिल्म में चार चांद लगा देगा. 

ये भी पढ़ें: Prabhas की Salaar का है KGF के रॉकी भाई से गहरा कनेक्शन, कुछ ऐसे जुड़े हैं दोनों फिल्मों के तार

'सलार' 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. प्रभास के अलावा फिल्म में श्रुति हासन और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम रोल में हैं. वहीं जगपति बाबू इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा सकते हैं. इसकी टक्कर शाहरुख खान की डंकी से होने वाली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement