Advertisement

Salaar Box Office Collection Day 2: 100 करोड़ के पार हुई प्रभास की फिल्म, दूसरे दिन कर डाली इतनी कमाई

प्रभास(Prabhas) की फिल्म सालार सीजफायर(Salaar Ceasefire Part 1) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. फिल्म दो दिनों में 100 करोड़ के पार हो चुकी है.

Latest News
Salaar Box Office Collection Day 2: 100 करोड़ के पार हुई प्रभास की फिल्म, दूसरे दिन कर डाली इतनी कमाई

Salaar: सालार 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रभास(Prabhas) की फिल्म सालार सीजफायर(Salaar Ceasefire Part 1) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. आखिरकार फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के रिलीज के बाद से दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. सालार दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. वहीं, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है. प्रभास की ये फिल्म साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. वहीं, इस फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है, तो चलिए जानते हैं सालार दे दूसरे दिन कितनी कमाई की है.


प्रभास स्टारर फिल्म सालार ने अपने पहले 90 करोड़ का कलेक्शन किया है. 90 करोड़ की ओपनिंग वाली सालार पहली फिल्म बन गई है. इस ओपनिंग के साथ प्रभास की फिल्म ने इतिहास रच दिया है. क्योंकि इससे पहले किसी भी फिल्म ने इतनी बड़ी ओपनिंग नहीं दी है. वहीं, शाहरुख खान की जवान दूसरे नंबर पर है. उनकी जवान ने पहले दिन 65.5 करोड़ का कारोबार किया था.

ये भी पढ़ें- प्रभास के भाई-बहन के बारे में जानते हैं क्या?

दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

वहीं, फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 55 करोड़ का कारोबार किया है. इस तरह से दोनों दिनों का कलेक्शन मिलाकर फिल्म ने कुल 145.70 करोड़ का कारोबार कर लिया है. हालांकि ये ऑफिशियल आंकड़े नहीं है. जिनमें बाद में थोड़ा बहुत बदलाव देखा जा सकता है. फिल्म ने दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं संडे के दिन सालार के और भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Salaar: प्रभास की फिल्म ने तोड़ डाले 2023 के सारे रिकॉर्ड, पहले दिन की बंपर कमाई

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म को लेकर बात की जाए तो यह दो दोस्तों की कहानी है. जिसमें प्रभास और पृथ्वी सुकुमारन की दोस्ती दिखाई गई है. प्रभास अपने दोस्त के लिए कुछ भी करने को तैयार होता है. वहीं, फिल्म में प्रभास और सुकुमारन के अलावा श्रुति हासन, जगपति बाबू रेड्डी ने भी अहम रोल अदा किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement