Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Saif Ali Khan पर हमले के बाद 'बेहद दुखी' हैं Junior NTR, इस फिल्म में दोनों स्टार्स ने किया था साथ में काम

Saif Ali Khan पर हुए हमले ने Junior NTR को परेशान कर दिया है. उन्होंने कहा कि वो इससे काफी दुखी और स्तब्ध हैं. दोनों ने साथ में एक सुपरहिट फिल्म में भी काम किया है.

Latest News
Saif Ali Khan पर हमले के बाद 'बेहद दुखी' हैं Junior NTR, इस फिल्म में दोनों स्टार्स ने किया था साथ में काम

Devara Part 1: Saif Ali Khan JR NTR

Add DNA as a Preferred Source

सैफ अली खान (Saif Ali Khan attack) पर हुए जानलेवा हमले से सभी परेशान हैं. फैंस से लेकर फिल्मी सितारे उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. वहीं इस खबर ने साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) को भी हिलाकर रख दिया है. एनटीआर को सैफ अली खान पर हमले के बारे में सुनकर सदमा लगा है और वो इससे बेहद दुख हैं. एक्टर ने ट्वीट शेयर कर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है. दोनों ने साथ में हिट फिल्म देवरा (Devara) में काम किया है. 

जूनियर एनटीआर ने ट्वीट शेयर कर सैफ अली खान पर हुए हमले पर बोला है. उन्होंने लिखा 'सैफ सर पर हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं और दुख हुआ है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना और प्रार्थना करता हूं.' उनके इस ट्वीट पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं. 

बता दें कि जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म देवरा में सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर नजर आए थे. ये फिल्म पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी. यह पिछले साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इसमें सैफ अली खान ने विलेन का रोल निभाया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. 

ये भी पढ़ें: 'हम ठीक हैं...', कहां थीं Kareena Kapoor जब पति Saif Ali Khan पर हुआ जानलेवा हमला? एक्ट्रेस की टीम ने की ये अपील

Devara ने किया था इतना कलेक्शन
2024 में आई देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया था. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने 292 करोड़ रुपये भारत में कमाए. वहीं वर्ल्डडवाइड कलेक्शन इसका 421 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें: JR NTR से Saif Ali Khan तक, जानें Devara Part 1 के लिए स्टार्स ने ली कितनी फीस

Devara के लिए सैफ ने वसूली इतनी फीस
सैफ अली खान ने फिल्म देवरा में विलेन भैरा का रोल निभाया है. इस फिल्म से उन्होंने भी टॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ ने फिल्म के लिए 10 करोड़ फीस ली थी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement