Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

जुगाड़ से बनी 7 करोड़ की इस फिल्म ने कमा डाले 400 करोड़, बिना हीरो कैसे हुई ब्लॉकबस्टर?

साल 2022 में रिलीज साउथ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था. फिल्म महज 7 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी, लेकिन इसने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये कमाए थे.

Latest News
जुगाड़ से बनी 7 करोड़ की इस फिल्म ने कमा डाले 400 करोड़, बिना हीरो कैसे हुई ब्लॉकबस्टर?

Kantara 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हर साल साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होती हैं. साल 2022 में भी एक ऐसी ही फिल्म आई थी जो आज भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है. ये फिल्म है छोटे बजट पर तैयार हुई ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की कांतारा (Kantara) है. शानदार एक्टिंग से लेकर बेहतरीन मेकिंग तक 'कांतारा' की कई बातों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर गई. महज 7 करोड़ के कम बजट में तैयार की गई 'कांतारा' ने टिकट खिड़की पर 400 करोड़ कमा डाले थे.

ये फिल्म सबसे पहले 30 सितंबर को कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी और इसे मिले धमाकेदार रिएक्शन को देखते हुए मेकर्स ने बाद में इसे हिंदी में भी रिलीज कर दिया था. वहीं, फिल्म के निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने इसकी सफलता के बाद कई खुलासे किए थे, तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

सभी जानते हैं कि कांतारा की सफलता ने फिल्ममेकर ऋषभ शेट्टी की किस्मत चमका दी थी. इस फिल्म के बाद वो सुपरस्टार बनकर उभरे थे. हालांकि फिल्म को तैयार करने से पहले वो काफी जद्दोजहद कर रहे थे. उनके पास ये फिल्म बनाने के लिए फंड नहीं था और उन्होंने सालों तक किसी तरह जुगाड़ करके पैसे जमा किए थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि काफी मेहनत करके 7 करोड़ रुपये इकट्ठा किए थे जो बाद में 'कंतारा' का कुल बजट बना.

ऋषभ ने कांतारा में निभाया लीड रोल

इसके साथ ही ऋषभ ने ये भी बताया कि उनके पास 7 करोड़ से ज्यादा का बजट नहीं था और इस बजट में उन्हें कोई भी लीड रोल के लिए एक्टर नहीं मिल रहा था. जिसके बाद उन्होंने फिल्म का बजट सीमित होने के कारण खुद ही लीड का किरदार निभाने का फैसला किया था. उन्होंने इस फिल्म में दो रोल निभाए थे. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये भी बताया था 'मैं दूसरे कामों से पैसे जुटाता था और फिल्में तैयार करता था. हालांकि इतनी सफलता हासिल नहीं हो रही थी.' 

ये भी पढ़ें- Kantara A Legend Chapter 1 का खतरनाक टीजर रिलीज, खून से सने दिखे ऋषभ शेट्टी

फिल्म की सफलता से हैरान रह गए थे ऋषभ

उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि जब उन्होंने अपने दोस्त के साथ कांतारा बनाने का फैसला लिया, तब बजट नहीं था और उन्होंने जैसे तैसे ही इसके लिए पैसे इकट्ठा किए फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया था. उसके बाद जब फिल्म बनकर तैयार हुई और इसे लोगों का अच्छा रिएक्शन मिला तो पूरी टीम काफी हैरान थी. 

ये भी पढ़ें- Kantara ने अब तोड़ा KGF 2 का रिकॉर्ड, जानिए कैसे बनी साउथ की Blockbuster फिल्म

ऋषभ शेट्टी ला रहे हैं कांतारा का सीक्वल

आपको बता दें कि फिल्म लोक कथाओं और एक छोटे गांव की कहानी पर आधारित है. वहां, के कुल देवता से संबंधित कहानी के बारे में फिल्म में दिखाया गया है. यह अब नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. वहीं, ऋषभ जल्द ही कांतारा का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं. इसके सीक्वल का हाल ही में फर्स्ट लुक भी जारी किया गया था, जिसमें ऋषभ शेट्टी खून से सने हुए नजर आए थे. फिल्म का पहला लुक काफी धांसू है और इसे देख दर्शक भी एक्साइटेड हो गए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement