Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Rashmika-Vijay Devarakonda एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, New Year सेलिब्रेशन के लिए रवाना हुआ रूमर्ड कपल!

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) की सफलता के बीच रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) के साथ छुट्टियां मनाने निकल पड़ी हैं.

Latest News
Rashmika-Vijay Devarakonda एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, New Year सेलिब्रेशन के लिए रवाना हुआ रूमर्ड कपल!

Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda

Add DNA as a Preferred Source

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी 5 दिसंबर को रिलीज फिल्म पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) की सफलता को एंजॉय कर रही हैं. इस फिल्म में रश्मिका के अलावा अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और फहद फासिल (Fahadh Faasil) अहम भूमिका में है. इस फिल्म ने अभी तक दुनिया भर में 1600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने दंगल (Dangal) और बाहुबली 2 द कंक्लूजन (Baahubali 2 The Conclusion) के बाद अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. 

वहीं, पुष्पा 2 की सफलता के बीच रश्मिका मंदाना छुट्टियां सेलिब्रेट करने निकल पड़ी हैं. दरअसल, सोमवार को रश्मिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. वहीं, इसके कुछ ही देर एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जिसके बाद इस रूमर्ड कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस दौरान वीडियो देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि लव बर्ड्स न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए साथ में छुट्टियां मनाने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड Vijay Deverakonda के परिवार संग देखी Pushpa 2, वायरल हुई फोटो

विजय ने रिलेशनशिप पर किया था खुलासा

वहीं, नवंबर में विजय ने इस बात की पुष्टि की थी, कि वह एक रिलेशनशिप में है, लेकिन उन्होंने इस दौरान किसी का भी नाम नहीं लिया था कि वह किसे डेट कर रहे हैं. कर्ली टेल्स के साथ बातचीत के दौरान विजय ने कहा था, '' मैं 35 साल का हूं. आपको लगता है कि मैं अकेला रहूंगा. मुझे पता है कि प्यार करना कैसा लगता है और मुझे पता है कि प्यार करना क्या होता है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

यह भी पढ़ें- किससे शादी करना चाहती हैं Rashmika Mandanna, Pushpa 2 की श्रीवल्ली ने खोला राज

शादी को लेकर रश्मिका ने कही थी ये बात

पुष्पा 2 के प्रमोशन के दौरान रश्मिका मंदाना से भी उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया था कि क्या वह इंडस्ट्री में किसी से शादी करेंगी या उनका पति फिल्म इंडस्ट्री से बाहर का होगा? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, '' हर कोई इसके बारे में जानता है. हालांकि एक्ट्रेस ने इस दौरान किसी नाम नहीं लिया.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement