साउथ सिनेमा
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपनी फिल्म कुबेरा की रिलीज के बाद आज 27 जून को एक और फिल्म मैसा की अनाउंसमेंट के साथ फिल्म का पोस्टर रिवील किया है.
पैन इंडिया की सबसे बड़ी हीरोइन रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अक्सर ही चर्चा में बने रहती हैं. रश्मिका एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं और वह लगातार अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं. बीते दिनों अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ पुष्पा 2 (Pushpa 2) जैसी हिट देने के बाद वह विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ फिल्म छावा Chhaava) में नजर आईं थी और वह भी जबरदस्त हिट रही थी. वहीं, हाल ही में उनकी फिल्म कुबेरा (Kuberaa) रिलीज हुई थी, जिसमें धनुष (Dhanush) के साथ नजर आईं. इन सभी के बाद रश्मिका ने अपनी नई फिल्म का पोस्टर शेयर किया है.
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने अपनी नई आने वाली फिल्म मैसा का पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में उनका काफी इंटेस लुक नजर आ रहा है, जो कि पहले कभी देखने को नहीं मिला है. इस दौरान उनका चेहरा खून से सना हुआ और वह काफी गुस्से से देखते हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के हाथों में हथियार नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna से पहले इन आधी उम्र की एक्ट्रेस संग Salman Khan ने किया रोमांस
इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, '' मैं हमेशा आपको कुछ नया देने की कोशिश करता हूं… कुछ अलग… कुछ रोमांचक… और यह… यह उनमें से एक है. एक ऐसा किरदार जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया… एक ऐसी दुनिया जिसमें मैंने कभी कदम नहीं रखा… और मेरा एक ऐसा रूप जिससे मैं भी अब तक नहीं मिला था. यह भयंकर है, यह इंटेस है और यह रॉ है.मैं बहुत नर्वस और सुपर उत्साहित हूं, मैं वास्तव में इंतजार नहीं कर सकता कि आप देखें कि हम क्या बनाने जा रहे हैं.यह तो बस शुरुआत है. हालांकि उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की है.
यह भी पढ़ें-Rashmika Mandanna ही नहीं, स्क्रीन पर मराठी क्वीन बन इन हसीनाओं ने भी जीता दर्शकों का दिल
मैसा को लेकर बात करते हुए डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले ने कहा,“मैसा दो साल की मेहनत का नतीजा है. हम चाहते थे कि इस फिल्म की दुनिया, उसका लुक, किरदार और कहानी, हर एक चीज़ बिलकुल सही हो और अब हम तैयार हैं ये कहानी दुनिया को सुनाने के लिए.”
काम को लेकर बात करें रश्मिका मंदाना के पास आने वाले समय में कई जबरदस्त प्रोजेक्ट्स लाइनअप है. वह जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी थामा में नजर आएंगी. इसके अलावा वह पुष्पा 3 में भी नजर आएंगी. इसके साथ ही द गर्लफ्रेंड और रेनबो जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.