Advertisement

Vijay Deverakonda को डेट कर रहीं Rashmika Mandanna? एक्ट्रेस ने खुद बताई दिल की बात

Rashmika Mandanna ने विजय देवरकोंडा संग डेटिंग के सवाल पर जवाब दिया है. दोनों के बीच डेटिंग की खबरों को एक्ट्रेस ने 'क्यूट' बताया.

Vijay Deverakonda को डेट कर रहीं Rashmika Mandanna? एक्ट्रेस ने खुद बताई दिल की बात
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सिनेमा की पॉपुलर स्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म 'पुष्पा' में 'श्रिवल्ली' का किरदार निभाकर एक्ट्रेस ने अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों दिलों में खास जगह बनाई. वहीं, अब इसी महीने फिल्म 'गुडबाय' से रश्मिका अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए भी तैयार हैं.  गुडबाय में एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी के रूप नजर आएंगी. इस बीच एक्ट्रेस विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. 

दरअसल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया था. इसके अलावा दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है. ऐसे में फैंस का मानना है कि दोनों साउथ स्टार्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna ने इस वजह से रखा बॉलीवुड में कदम, किया खुलासा

डेटिंग को लेकर एक्ट्रेस ने दिया जवाब
अब रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय देवरकोंडा संग डेटिंग के सवाल पर जवाब दिया है. दोनों के बीच डेटिंग की खबरों को एक्ट्रेस ने 'क्यूट' बताया.

उन्होंने कहा, 'मैंने और विजय ने एक साथ काफी काम किया है. उस समय हमें पता भी नहीं था कि इंडस्ट्री कैसी है. हमारी सोच भी काफी मामलों में एक जैसी है, इसलिए हम दोनों अच्छे दोस्त बन गए लेकिन ये सब अफवाएं बहुत क्यूट हैं.' 

यह भी पढ़ें- Mega Blockbuster में लगेगा फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेटर्स का जमावड़ा, फिल्म के पोस्टर आए सामने

रश्मिका मंदाना ने आगे कहा, 'मैं जल्द ही उसके साथ काम करना चाहती हूं. अगर हमारे लिए कोई कहानी है तो हमें करनी चाहिए. इसमें मजा आएगा. हम दोनों अच्छे एक्टर्स हैं और हम अपने डायरेक्टर्स को निराश नहीं करेंगे.'

बात अगर दोनों के वर्कफ्रंट की करें तो विजय देवरकोंडा ने हाल ही में फिल्म 'लाइगर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है. वहीं, रश्मिका मंदाना कि फिल्म 'गुडबाय' भी 7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के अलावा रश्मिका 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ और फिल्म 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement