Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

19 साल की Srivalli का ऐसा अंंदाज देखा क्या? इस पुराने वीडियो में Madhuri Dixit के गाने पर किया गजब का डांस

Rashmika Mandanna का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस का अंदाज काफी अलग लग रहा है. फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Latest News
19 साल की Srivalli का ऐसा अंंदाज देखा क्या? इस पुराने वीडियो में Madhuri Dixit के गाने पर किया गजब का डांस

Rashmika Mandanna  रश्मिका मंदाना 

Add DNA as a Preferred Source

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर पुष्पा (Pushpa) में श्रीवल्ली (Srivalli) का रोल निभाकर दुनियाभर में फेमस हुईं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. इस फिल्म के बाद उनके हाथ बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट लगे. उन्हें आखिरी बार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ एनिमल (Animal) मूवी में देखा गया था और अब वो पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जो उनके ऑडीशन का लग रहा है. इस क्लिप में एक्ट्रेस काफी अलग लग रही हैं. 

इंटरनेट पर रश्मिका मंदाना का ऑडिशन टेप वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें दो अलग-अलग लुक में दिखाया गया है. इसमें एक्ट्रेस ने कहा 'हाय, मैं रश्मिका हूं. उम्र 19 साल है. लंबाई 5'5 है. मैं बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही हूं और पहली बार किसी चीज के लिए ऑडिशन दे रही हूं.' क्लिप के आखिर में वो आजा नचले गाने पर डांस करती नजर आईं. एक्ट्रेस का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस 19 साल की हैं. 

रश्मिका मंदाना ने 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से अपने करियर की शुरुआत की थी. ये 2016 में रिलीज हुई थी. इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं. फिल्म पुष्पा के बाद वो दुनियाभर में फेमस हो गईं. अब वो पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में हैं. 


ये भी पढ़ें: पसंद आई थी Pushpa की Srivalli की एक्टिंग? तो अब निपटा लें Rashmika की ये फिल्में


इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है जोकि 6 दिसंबर को विक्की कौशल की फिल्म छावा के साथ रिलीज होगी. छावा में रश्मिका संभाजी महाराज की पत्नी येशुबाई भोसले का किरदार निभाएंगी. इसके अलावा इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगे.


ये भी पढ़ें: एक्टिंग ही नहीं पढ़ाई-लिखाई में भी अव्वल हैं South की ये हसीनाएं


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement