Advertisement

Rashmika Mandanna ने कंफर्म कर दिया Vijay Devarakonda संग ब्रेकअप? शेयर किया ऐसा पोस्ट

Rashmika Mandanna और Vijay Devarakonda के ब्रेकअप की खबरें काफी समय से फैल रही थीं. वहीं, अब एक्ट्रेस के एक पोस्ट की वजह से लोग बोल रहे हैं कि उन्होंने खबरें कंफर्म कर दी हैं.

Latest News
Rashmika Mandanna ने कंफर्म कर दिया Vijay Devarakonda संग ब्रेकअप? शेयर किया ऐसा पोस्ट

Rashmika Mandanna, Vijay Devarakonda: रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) बॉलीवुड में एंट्री ले चुकी हैं. रश्मिका अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर लाइमलाइट से दूर रखती हैं लेकिन उनका नाम अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) के साथ काफी समय से जोड़ा जा रहा था. हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें भी फैलने लगीं. रश्मिका और विजय ने ना तो डेटिंग की अफवाहों पर हां कहा और ना ही ब्रेकअप पर कुछ बोले लेकिन अब माना जा रहा है कि रश्मिका ने फाइनली अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. उनका एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शेयर किया ऐसा पोस्ट

दरअसल, रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में एक एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट एक मोटीवेशनल वीडियो है. इस वीडियो में एक शख्स अपने सामने बैठी लड़की को जिंदगी की सीख दे रहा है. वो कह रहा है कि 'कभी कभी कुछ चीजें इसलिए खराब होती हैं ताकि आपकी जिंदगी में कुछ उससे भी बेहतर आ सके. कभी कभी आप किसी को खो देते हैं इसलिए ताकि आपको एहसास हो सके कि आप इससे बेहतर पाने के हकदार हैं. कभी कभी आपको सबसे मुश्किल रास्तों पर चलना पड़ता है ताकि आप जिंदगी की सबसे खूबसूरत जगह पहुंच सकें'.

ये भी पढ़ें- Rashmika Mandanna को मैनेजर ने लगाया 80 लाख का चूना, एक्ट्रेस की हुई ऐसी हालत

'आप अभी जिस हाल में हैं...'

इस वीडियो में शख्स आगे कह रहा है कि 'मुझे पता है कि ये मुश्किल है लेकिन आप समझ नहीं पाते कोई आपकी जिंदगी से क्यों चला गया. जब तक आप ये नहीं देखते कि आपकी जिंदगी के लिए ये असल में अच्छा था. आप जिस हालत में अभी हैं वो हमेशा के लिए नहीं है. ये तूफान और दर्द गुजर जाएगा और आप और भी महान बनकर उभरेंगे'.

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 से लीक हुई 'श्रिवल्ली' की ऐसी फोटो, खुल गया सारा सस्पेंस? परेशान हैं Allu Arjun के फैंस

'ब्रेकअप के दर्द से गुजर रही हैं रश्मिका'

रश्मिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर कई लोग कयास लगा रहे हैं कि रश्मिका ब्रेकअप के दर्द से गुजर रही हैं और इसलिए उन्होंने ये क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. हालांकि, ये सब सिर्फ कयास ही हैं रश्मिका ने इस पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement