Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Ram Charan की 'मेगा प्रिंसेस' का घर में हुआ ग्रैंड वेलकम, शानदार डेकोरेशन ने लगाए चार चांद, देखें पहली फैमिली photo

Ram Charan की वाइफ Upasana Kamineni ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है. उनकी बेटी का घर में ग्रैंड वेलकम किया गया है जिसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Latest News
Ram Charan की 'मेगा प्रिंसेस' का घर में हुआ ग्रैंड वेलकम, शानदार डेकोरेशन ने लगाए चार चांद, देखें पहली फैमिली photo

Ram Charan Upasana

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना ( Upasana Kamineni) इस वक्त सातवें आसमान पर हैं. उनके घर में एक नन्ही परी आई है, जिसने उनकी जिंदगी को खुशियों से भर दिया है. अब उनकी नन्ही परी (Ram Charan Upasana daughter) घर आ गई है जिसका ग्रैंड वेलकम किया गया है. उपासना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परफेक्ट फैमिली फोटो शेयर की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आपने देखी क्या?

राम चरण और उपासना की बेटी को फैंस प्यार से 'मेगा प्रिंसेस' कह जा रहा है. फिलहाल अभी तक बेबी का नाम सामने नहीं आया है पर फैंस बेहद खुश हैं और परिवार में नए सदस्य के आने का जश्न मना रहे हैं. जश्न के बीच, उपासना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परफेक्ट फैमिली फोटो शेयर की है जिसमें राम चरण भी नजर आ रहे हैं. साथ ही उनका पेट राइम भी नजर आ रहा है.

व्हाइट आउटफिट में कपल ट्वनिंग करता दिखा जबकि बेबी को उन्होंने व्हाइट कंबल में लपेटा हुआ है. कपल के चेहरे की मुस्कान सब कुछ कह देती है. कैप्शन में उपासना ने लिखा 'हमारी बेबी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ जिससे अभिभूत हूं. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.'

ये भी पढ़ें: Ram charan और upasana के घर गूंजी किलकारी, दादा बन गए सुपरस्टार Chiranjeevi

बता दें कि 20 जून को उपासना कामिनेनी ने एक खूबसूरत बच्ची को जन्म दिया है. शादी के 11 साल बाद कपल का ये पहला बच्चा है. बच्ची के आने के बाद सुपरस्टार दादा चिरंजीवी के हैदराबाद स्थित घर में जश्न चल रहा है. ऐसे में फोटो देख मालूम होता है कि बेबी का वेलकम भी काफी स्पेशल था. सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं और बच्ची को आशीर्वाद दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Naatu Naatu के सिंगर ने Ram Charan के होने वाले बेबी को दिया सबसे खूबसूरत गिफ्ट, एक्टर ने यूं किया शुक्रिय

मीडिया से बातचीत में जब राम चरण से बच्ची के नाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'मैंने अभी तक नाम फाइनल नहीं किया है. हमारी परंपरा के आधार पर हम 21वें दिन नाम फाइनल करेंगे. तब मैं उसका नाम रखूंगा. हम इसके लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement