Advertisement

Ram Charan बनेंगे अगले James Bond? हॉलीवुड के इस बड़े सेलेब्रिटी ने खुलेआम कर दिया ये ऐलान

Hollywood की मशहूर James Bond सीरीज से South Cinema के सुपरस्टार Ram Charan का नाम जुड़ रहा है. एक मशहूर हॉलीवुड सेलेब्रिटी के कमेंट से इस बात का इशारा मिला है. इस कमेंट में राम चरण की तारीफ के पुल बांधे गए थे. ये खबर सुनकर राम के फैन खुशी से उछल पड़े हैं.

Latest News
Ram Charan बनेंगे अगले James Bond? हॉलीवुड के इस बड़े सेलेब्रिटी ने खुलेआम कर दिया ये ऐलान

Ram Charan, James Bond: राम चरण, जेम्स बॉन्ड

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ram Charan In James Bond Series: इन दिनों साउथ सिनेमा (South Cinema) के कई सुपरस्टार्स बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड (Hollywood) में भी अपनी अलग पहचान बनाने में लगे हुए हैं. बीते दिनों अभिनेता धनुष, रायन गॉस्लिंग और क्रिस इवांस की फिल्म 'ग्रे मैन' में अहम किरदार निभाते नजर आए थे. वहीं, अब RRR फेम अभिनेता राम चरण को लेकर ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे. हाल ही में एक मशहूर हॉलीवुड सेलेब्रिटी ने खुलेआम राम की जबरदस्त तारीफें कर डाली हैं. उन्होंने अगली जेम्स बॉन्ड सीरीज के लिए राम चरण का नाम ले डाला है.

James Bond Series में दिखेंगे Ram Charan

राम चरण ने बीते दिनों ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR दी है. इस फिल्म को दुनियाभर में पसंद किया गया है. इस पीरियड ड्रामा फिल्म में राम चरण का लुक और उनकी दमदार एक्टिंग को लेकर कई हॉलीवुड सेलेब्रीटीज भी उनकी तारीफें करते दिखाई दिए थे. वहीं, हाल ही में मार्वल की टीवी सीरीज 'ल्यूक केज' के क्रिएटर चिओ होदरी कोकर भी राम से बेहद इंप्रेस नजर आ रहे हैं. हॉलीवुड के इस बड़े सेलेब्रिटी ने राम की तारीफों के पुल बांधते हुए 'जेम्स बॉन्ड' की अगली सीरीज के लिए उनका नाम ले लिया है.

ये भी पढ़ें- साउथ के इन सुपरस्टार्स की बॉलीवुड डेब्यू पर लगा है फ्लॉप होने का दाग

चिओ होदरी कोकर ने बुधवार को एक पोस्ट शेयर कर अगली 'जेम्स बॉन्ड' सीरीज के लिए अपनी पसंद के कई एक्टर्स के नाम सजेस्ट किए हैं. चिओ की लिसेट में इद्रिस एल्बा, राम चरण, सोप डिरिसु, मैथ्यू गोडे और डैमसन इद्रिस के नाम शामिल थे. इसके बाद चिओ ने एक और पोस्ट शेयर कर इन एक्टर्स के नाम चुनने के पीछे के कारणों को बताया. उन्होंने आगे ये भी लिखा है कि राम चरण 'जेम्स बॉन्ड' के अगले पार्ट के लिए एक तगड़े दावेदार हो सकते हैं.

पोस्ट में लिखी ये बात

चिओ ने इसे लेकर दूसरा पोस्ट भी किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'इद्रिस एल्बा, सोप डिरिसु (गैंग्स ऑफ लंदन), मैथ्यू गोडे (द ऑफर), डैमसन इद्रिस (स्नोफॉल) और राम चरण (RRR)...सभी एक्टर्स नेक्स्ट पार्ट में 'जेम्स बॉन्ड' (007) का किरदार निभाने का हक रखते हैं. अपने पोस्ट में चियो ने राम चरण को किंग ऑफ टॉलीवुड बता डाला है.

ये भी पढ़ें- Ram Charan की पत्नी उपासना शादी के 10 साल बाद भी नहीं बनना चाहती मां, बताई इसके पीछे की वजह

वहीं, चिओ का ये पोस्ट सामने आने के बाद फैंस इतने खुश हो गए हैं कि जेम्स बॉन्ड के रूप में राम चरण के फैन-पोस्टर बनाकर शेयर किए जा रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस मामले को लेकर राम चरण की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बता दें कि हॉलीवुड की पॉपुलर स्पाई फिल्म फ्रैंचाइजी 'जेम्स बॉन्ड' के अगले पार्ट के लिए लंबे समय से एक्टर के नाम पर विचार किया जा रहा है. अब देखना होगा कि क्या वाकई इस सीरीज में राम चरण आ सकते हैं या ये चिओ का सिर्फ एक सुझाव बनकर रह जाता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement