साउथ सिनेमा
Rajinikanth की फिल्म Lal Salaam साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक्टर का रोल महज 40 मिनट का था पर उनकी काफी चर्चा थी. अब ये मूवी लंबे इंतजार के बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.
सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म लाल सलाम (Lal Salaam) साल 2024 में रिलीज हुई थी. बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में थे पर इसमें रजनीकांत के कैमियो ने चार चांद लगाए थे. इस स्पोर्ट्स ड्रामा को लोगों का ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था. वहीं इसमें रजनीकांत की फीस भी काफी चर्चा में रही. इसी बीच लंबे इंतजार के बाद अब ये मूवी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. ये बकरीद के मौके पर ओटीटी (Lal Salaam OTT release) पर दस्तक देगी.
लंबे समय से फिल्म लाल सलाम की ओटीटी रिलीज अटकी हुई थी. ये अब इसी साल ईद-उल-अजहा यावी बकरीद के मौके पर डिजिटल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत का कैमियो था. तमिल भाषा की इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा का प्रीमियर बकरीद के दिन यानी 6 जून को सन एनएक्सटी पर होगा.
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. इसके कैप्शन में लिखा 'मोहिदीन भाई इस बकरीद पर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं! लाल सलाम - एक्सटेंडेड वर्जन 6 जून से सन NXT पर स्ट्रीम हो रहा है.'
ये भी पढ़ें: 350 करोड़ी Coolie, ₹150 करोड़ तो Rajinikanth ने ही वसूल लिए, अब थलपति का अवतार देखने को बेताब हैं फैंस
लाल सलाम में रजनीकांत का 40 मिनट का कैमियो था. उनके इस रोल ने पूरी फिल्म में चार चांद लगा दिया था. यही नहीं ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में अपने इस 30 से 40 मिनट के रोल के लिए उन्होंने ₹40 करोड़ की फीस ली है. इस हिसाब से 1 मिनट के लिए 1 करोड़ मिले हैं. ऐसे में उनकी ये फीस भी काफी चर्चा में थी.
वहीं एक्टर अब एक और एक्शन फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं. उनकी मच अवेटेड फिल्म Coolie इसी साल थिएटर्स में दस्तक देने वाली है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.