Advertisement

Samantha की बिकिनी फोटो देख अनुष्का शर्मा हुईं फिदा, कमेंट कर की जमकर तारीफ

Samantha ने अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की है जिसे देख बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी खुद को एक्ट्रेस की तारीफ करने से नहीं रोक पाई हैं.

Samantha की बिकिनी फोटो देख अनुष्का शर्मा हुईं फिदा, कमेंट कर की जमकर तारीफ

Samantha Ruth Prabhu सामंथा रुथ प्रभु

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो आए दिन फैंस के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक सिजलिंग फोटो शेयर किया है जिसे देख फैंस दीवाने हो गए हैं. इस फोटो पर ढेर सारे लाइक और कमेंट आ रहे हैं. सामंथा का ये फोटो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी सामंथा की फोटो पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाईं. अनुष्का के कमेंट पर सामंथा का भी रिप्लाई आया जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. 

समांथा रुथ प्रभु इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं. कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही थी. इस फोटो पर उनके फैंस तो कमेंट कर ही रहे हैं पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी खुद को सामंथा की तारीफ करने से रोक नहीं पाईं. उन्होंने फोटो पर कमेंट करते हुए उन्हें 'Hottie' कहा है. इसपर साउथ एक्ट्रेस ने भी प्यारा सा रिस्पांस दिया है. 

सामंथा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी फोटो शूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटो में अदाकारा एक जाने-माने ब्रैंड का प्रमोशन कर रही हैं. फिलहाल उनकी फोटो पर लाखों में लाइक और ढेर सारे कमेंट आ चुके हैं. लोग जमकर साउथ की इस अदाकारा की तारीफ कर रहे हैं.  

Samantha सामंथा

ये भी पढ़ें: बिल्ली और कुत्तों के साथ मर जाएगी... Samantha Ruth Prabhu पर ट्रोल ने किया भद्दा कमेंट, एक्ट्रेस ने दिया जवाब

वर्कफ्रंट की बात करें तो समांथा रुथ प्रभु 'कुशी' फिल्म में विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) के साथ नजर आएंगी. अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की 'पुष्पा: द राइज' में समांथा रुथ प्रभु 'ओ अंतवा' गाने में नजर आई थीं. इस गाने को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि वो आज पैन इंडिया स्टार बन गई हैं.  उनकी फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हो रहा है. इस समय सामंथा के इंस्टा पर 23 मिलियन के करीब फॉलोवर्स हैं. 

ये भी पढ़ें: Samantha को तलाक के बाद आई पति Naga Chaitanya की याद, शेयर की यह खास तस्वीर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement