Advertisement

Major फिल्म के कायल हुए पुष्पा स्टार Allu Arjun, बोले- 'दिल को छू गई '

Pushpa फेम एक्टर Allu Arjun ने फिल्म ‘मेजर’ की जमकर तारीफ की है. उन्होंने इसे दिल को छू लेने वाली फिल्म बताया है. 

Major फिल्म के कायल हुए पुष्पा स्टार Allu Arjun, बोले- 'दिल को छू गई '

Allu Arjun & Adivi Sesh : अल्लू अर्जुन और अदिवी शेष 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बाक्स ऑफिस पर काफी समय से साउथ की फिल्मों का जलवा बरकरार है. हाल में कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म विक्रम (Vikram) और अदिवी शेष (Adivi Shesh) की फिल्म मेजर (Major) काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. दोनों ही फिल्मों की जमकर तारीफ हो रही है. इसी बीच पुष्पा (Pushpa) फेम एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने फिल्म ‘मेजर’ की जमकर तारीफ की है. उन्होंने फिल्म से जुड़े हर इंसान की तारीफ की है और इसे दिल को छू लेने वाली फिल्म बताया है. 

अदिवी शेष की फिल्म ‘मेजर’ को पहले दिन से ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. ये फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन (Major Sandeep Unnikrishnan) की प्रेरणादायक सफर को दिखाता है जो कि  26/11 मुंबई आतंकी हमले (26/11 Mumbai Attack) के दौरान शहीद हो गए थे. इस फिल्म में अदिवी शेष के अलावा सई मांजरेकर (Sai Manjrekar) लीड रोल में हैं. दोनों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. इसी कड़ी में साउथ सुपरस्टार और  ‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन ने फिल्म की तारीफ की है. अल्लू अर्जुन ने मेजर को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और पूरी टीम को फिल्म की सफलता की बधाई दी है. 

अल्लू अर्जुन ने ट्वीट कर अदिवि को 'मैन ऑफ द शो' बताया है. साथ ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस  सई को इंपैक्टफुल परफॉर्मर बताया. अल्लू अर्जुन ने ट्वीट कर लिखा, ‘मेजर की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई. बहुत ही दिल को छू लेने वाली फिल्म. मैन ऑफ द शो अदिवी शेष और सई एक बार फिर अपना जादू बिखेर रहे हैं. निर्देशक शशि टिक्का का बेहतरीन काम. खूबसूरत तरीके से बनाई गई. दर्शकों को इतना दिल को छू लेने वाला अनुभव देने के लिए महेश बाबू को बहुत-बहुत बधाई और मेरा व्यक्तिगत सम्मान. ‘मेजर: एक कहानी’ हर भारतीय के दिल को छू जाती है.'

बता दें कि फिल्म मेजर ने अब तक 25.4 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बज है. दर्शकों को भी ये फिल्म काफी पसंद आई है. लोग जमकर सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. 

ये भी पढ़े: Major देखकर रो पड़े शहीद Sandeep Unnikrishnan के माता-पिता, एक्टर को गले लगाकर बयां किया दर्द

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement