Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Pushpa 2 Teaser: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, Allu Arjun ने किया धमाका

Pushpa 2 Teaser: Allu Arjun की फिल्म 'पुष्पा 2' के टीजर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी आई है. एक्टर का नया पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Latest News
Pushpa 2 Teaser: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, Allu Arjun ने किया धमाका

Pushpa 2 The Rule

Add DNA as a Preferred Source

इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कई मूवीज की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. इन सबके बीच अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेडेट मूवी 'पुष्पा 2' खबरों में आ गई है. इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब अल्लू अर्जुन ने फैंस को धमाकेदार खबर सुनाई है. उन्होंने 'पुष्पा 2' के टीजर (Pusha 2 Teaser) से जुड़ी बड़ी अपडेट शेयर की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. सबसे ज्यादा एक्साइटेड क्रिकेटर डेविड वॉर्नर दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल, हाल ही में अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी फिल्म के टीजर से जुड़ी बड़ी अपडेट शेयर की है. उन्होंने इस पोस्ट में 'पुष्पा 2' का धमाकेदार पोस्टर शेयर किया है, जिसमें पुष्पा के सजे-धजे पैर नजर आ रहे हैं. उन्होंने पैरों में घुंघरू पहन रखे हैं और तस्वीर को देखकर मालूम होता है कि इस मूवी में अल्लू साड़ी वाले गेटअप में डांस करते दिखाई देंगे. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वो अपनी मूवी का टीजर कब रिलीज करने वाले हैं. 'पुष्पा 2' का टीजर 8 अप्रैल 2024 को रिलीज किया जएगा. यहां देखें इस फिल्म का धमकेदार पोस्टर-


ये भी पढ़ें- Pushpa 2 के बाद भी नहीं थमेगा Allu Arjun का जलवा, Pushpa 3 को लेकर आ गया बड़ा अपडेट


इससे पहले 'पुष्पा 2' का एक और पोस्टर आया था, उसमें अल्लू अर्जुन साड़ी पहने दिखाई दे रहे थे. जिसमें वो गले में नींबू की माला पहने और दुल्हन की तरह सजे नजर आ रहे थे. बता दें कि ये मूवी 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है. जिसमें अल्लू अर्जुन का नया अवतार देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस फिल्म में 'पुष्पा' के राज की कहानी दिखाई जाएगी, इसलिए फिल्म का टाइटल 'पुष्पा: द रूल' रखा गया है.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement