Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Pushpa 2 से लीक हुई 'श्रिवल्ली' की ऐसी फोटो, खुल गया सारा सस्पेंस? परेशान हैं Allu Arjun के फैंस

Pushpa 2 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट इतनी बढ़ चुकी है कि अब लोगों ने इसकी कहानी को लेक भी अलग- अलग दावे करने शुरू कर दिए हैं. अब Srivalli की एक शॉकिंग फोटो वायरल हो रही है.

Pushpa 2 से लीक हुई 'श्रिवल्ली' की ऐसी फोटो, खुल गया सारा सस्पेंस? परेशान हैं Allu Arjun के फैंस

Pushpa 2 Srivalli Photo Viral: पुष्पा 2 से श्रिवल्ली की फोटो वायरल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों साउथ (South Films) की कई बड़ी फिल्मों को लेकर खूब चर्चाएं हैं. इस बीच अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa) भी जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. ये 2022 में आई 'पुष्पा' की सीक्वल है, जिसके लिए मेकर्स ऐलान कर चुके हैं. फिल्म को लेकर लोग इतने एक्साइटेड हैं कि आए दिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर ट्रेंड्स वायरल होते दिख जाते हैं. हाल ही में इस फिल्म से श्रिवल्ली (Srivalli) की एक तस्वीर लीक होने की बात सामने आ रही है. सस्पेंस खोलने वाली इस तस्वीर की सच्चाई क्या है इस पर मेकर्स ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

Pushpa 2 की Srivalli को लेकर खुला सस्पेंस?

'पुष्पा: द रूल' (Pushpa: The Rule) की तैयारी चल रही है. अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने एक धमाकेदार पोस्टर रिलीज कर फिल्म का ऐलान किया था. वहीं, तब से फिल्म से जुड़ी अगली अपडेट का इंताजर करते- करते फैंस आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते दिख जाते हैं. हाल ही में कई यूजर्स फिल्म का एक सीन लीक होने की बात कह रहे हैं. इस सीन में फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस खुलने की बात कही जा रही है. दावा किया जा रहा है कि 'पुष्पा 2' में श्रिवल्ली की मौत हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- Rashmika Mandanna यूं ही नहीं कही जाती हैं 'नेशनल क्रश', इस वायरल वीडियो ने फिर जीता फैंस का दिल

Pushpa 2 Story पर दावे कर रहे लोग

दरअसल, कई लोग ट्विटर पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं, जिसमें 'श्रिवल्ली' वाले लुक में रश्मिका मंदाना को मृत्यु शैया पर लेटे दिखा जा रहा है. उनके अगल- बगल भी कई लाशें रखी हुई हैं और कुछ लोग शोक मनाते भी नजर आ रहे हैं. कई लोग परेशान हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि आने वाली फिल्म में 'श्रिवल्ली' की मौत हो जाएगी. यही नहीं कईयों ने कहानी का खुलासा करना भी शुरू कर दिया है. एक यूजर मे लिखा- 'विलेन भवर सिंह शेखावत से फाइट सीन के दौरान पुष्पा अपनी पत्नी को खो देगा और फिर वो उसकी मौत का बदला लेने आएगा'.

ये भी पढ़ें- Oo Antava पर Akshay Kumar और Nora Fatehi का सिजलिंग डांस देख फिदा हुए फैंस, लोगों ने इस वजह से कर दिया ट्रोल

सच्चाई है या नहीं?

हालांकि, उन वायरल तस्वीरों और वीडियोज में कहीं 'पुष्पा' नजर नहीं आ रहा है. ऐसे में ये वीडियो किसी और फिल्म से जुड़ा भी हो सकता है. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने वायरल हो रहे इस ट्रेंड को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है. बता दें कि इस फिल्म पर पिछले साल नवंबर से काम चर रहा है. अब देखना होगा कि फिल्म कब रिलीज होती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement