साउथ सिनेमा
पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) के 4 दिसंबर को हैदराबाद में प्रीमियर के दौरान घायल हुए 8 साल के बच्चे की हालत नाजुक है. इस बारे में हाल ही अस्पताल वालों ने अपडेट दिया है.
पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) के स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों चर्चा में है. दरअसल, 4 दिसंबर को पुष्पा 2 का हैदराबाद में प्रीमियर रखा गया था, जहां पर एक्टर के पहुंचने के बाद भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे संध्या सिनेमा में भगदड़ मच गई. इस दौरान वहां पर एक महिला की मौत हो गई और उसका 8 साल का बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया. वहीं, अब 8 साल के बच्चे श्री तेजा की हालत को लेकर अपडेट सामने आया है.
दरअसल, द हिंदू के मुताबिक पुष्पा 2 द रूल के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर की भगदड़ में घायल हुए बच्चे की हालत नाजुक है. वह इस वक्त वेंटिलेटर सपोर्ट पर है. अस्पताल के अधिकारियों ने उनकी स्थिति के बारे में पुष्टि की और कहा कि उन्हें रुक रुक कर बुखार भी आ रहा है. रविवार को जारी अधिकारिक बयान में कहा गया कि, '' लड़का मिनिमनल आवश्यकताओं के साथ वेंटिलेटर सपोर्ट पर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) में है. वह हेमोडायनामिक रूप से स्थिर है और ट्यूब फीडिंग के सहारे है. हालांकि उसे रुक रुक कर बुखार आ रहा है. वह एक परिवर्तित सेंसोरियम में रहता है और डिस्टोनिक हरकतें करता है.
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office: Kalki 2898 Ad को Pushpa 2 ने दी मात, बनी 2024 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म
बच्चे का चल रहा है इलाज
4 दिसंबर को भगदड़ में गंभीर रूप से घायल हुआ बच्चा श्री तेजा का सिकंदराबाद के KIMS कडल्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. इस घटना में उस बच्चे की 35 साल की मां रेवती की मौत हो चुकी है. श्री तेजा को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
यह भी पढ़ें- 'हिंदी एक्टर्स नहीं कर सकते Pushpa 2’, Kangana Ranaut ने फिर बोला बॉलीवुड पर हमला
अल्लू अर्जुन ने परिवार को दिए 25 लाख
अल्लू अर्जुन और पु्ष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने पीड़ित परिवार के साथ हुई घटना पर दुख जताया था. अर्जुन ने परिवार की मदद के लिए 25 लाख रुपये का डोनेशन भी दिया है. बता दें कि इस घटना के चलते शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि बाद में तेलंगाना हाई कोर्ट ने हैदराबाद थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत से अंतरिम जमानत दे दी थी.
पुष्पा 2 ने किया इतना कलेक्शन
पुष्पा 2 को लेकर बात करें, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने अभी तक दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहद फासिल अहम रोल में नजर आए हैं.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.