Advertisement

Pushpa 2 में हुई एक और विलेन की एंट्री, Allu Arjun की फिल्म में नजर आएगा ये सुपरस्टार

Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. फिल्म में एक और विलेन की एंट्री हो गई है. साउथ फिल्मों के इस स्टार ने खुद इस बारे में बताया है.

Latest News
Pushpa 2 में हुई एक और विलेन की एंट्री, Allu Arjun की फिल्म में नजर आएगा ये सुपरस्टार

Pushpa 2 Allu Arjun Jagapathi Babu

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर सामने आया था जिसने धमाल मचा दिया था. इसके बाद हर कोई इसके ट्रेलर से लेकर फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. वहीं हाल ही में फिल्म में नए विलेन की एंट्री की खबर खूब सुर्खियां बटोर रही है. जी हां, अल्लू अर्जुन उर्फी पुष्पा को इस बार एक नहीं बल्कि दो दो विलेन का सामना करना पड़ेगा. आइए आपको बताते हैं कि फिल्म में किस स्टार की एंट्री हुई है. 

खबरों की मानें तो साउथ स्टार जगपति बाबू की पुष्पा 2 में विलेन के रूप में एंट्री हुई है. एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है. ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले जगपति बाबू ने खुद इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान इसकी पुष्टि की.

'पुष्पा: द रूल' के मेकर्स, फिल्म को हिट कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. इसी कारण फिल्म में एक से बढ़कर एक किरदारों को शामिल किया गया है. वहीं पुष्पा 2 के अलावा जगपति बाबू राम बनम, सालार, रुद्रंगी, और एसएसएमबी 28 में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: Pushpa 2: जहां पर हुईं 178 हत्याएं, उसी खतरनाक लोकेशन पर होगी फिल्म की शूटिंग, जानें क्या है पूरी प्लानिंग?

पुष्पा 1 में फहद फासिल ने विलेन का रोल निभाया था. वो ​​एसपी भंवर सिंह शेखावत के रोल में नजर आए थे. पुष्पा द रूल में भी वो विलेन के रोल में दिखेंगे पर उनका एक नया रूप पेश किया जा रहा है. इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार ने सुपरस्टार विजय सेतुपति से भी दूसरे विलेन के रोल के लिए संपर्क किया था पर अब जगपति बाबू का नाम सामने आने से तस्वीर साफ हो गई है.

ये भी पढ़ें: Pushpa 2 के लिए Allu Arjun ने चार्ज की इतनी मोटी रकम, बन गया नया रिकॉर्ड

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स की ओर से अभी किसी तरह की कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है. हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 2023 के अंत तक या 2024 के शुरुआती महीनों में आ सकती है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement