Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Prakash Raj पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, इस फिल्ममेकर ने किया शॉकिंग दावा

Prakash Raj एक बार फिर विवाद के कारण सुर्खियों में आ गए हैं. उनपर एक फिल्ममेकर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. जानें आखिर पूरा मामला क्या है.

Latest News
Prakash Raj पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, इस फिल्ममेकर ने किया शॉकिंग दावा

Prakash Raj

Add DNA as a Preferred Source

साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुके एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) आए दिन चर्चा में रहते हैं. वो अपनी फिल्मों के अलावा विवादित बयानों और ट्वीट को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में देवरा फिल्म में नजर आए एक्टर फिर से विवाद में आ गए हैं. उनपर फिल्ममेकर विनोद कुमार ने शॉकिंग आरोप लगाया है. विनोद का कहना है कि एक्टर के कारण उन्हें 1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. निर्माता ने प्रकाश पर क्रू को बताए बिना सेट छोड़ने का आरोप लगाया है.

प्रकाश राज ने हाल ही में अपने एक्स पर उदयनिधि स्टालिन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की. हाल ही में उदयनिधि को तमिलनाडु का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है. इसी फोटो पर फिल्ममेकर विनोद कुमार ने रिएक्ट किया है. तस्वीर को रीट्वीट करते हुए निर्माता ने लिखा कि कैसे एक्टर ने उन्हें 1 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है. 

बिना फिल्म का नाम लिए विनोद कुमार ने लिखा 'आपके साथ बैठे अन्य तीन व्यक्तित्व चुनाव जीत गए हैं, लेकिन आप जमानत खो बैठे हैं. यही अंतर है. आपने बिना बताए कारवां से गायब होकर मेरे शूटिंग सेट में 1 करोड़ का नुकसान किया! क्या कारण था?! बस पूछ रहा हूं!!! आपने कहा था कि आप मुझे कॉल करेंगे, लेकिन आपने नहीं किया!!'

उन्होंने आगे लिखा 'ये 30 सितंबर 2024 को हुआ. पूरी कास्ट और क्रू हैरान रह गई. लगभग 1000 जूनियर आर्टिस्ट. ये उनके लिए 4 दिन का शेड्यूल था. किसी दूसरे प्रोडक्शन से कॉल आने के बाद वे कारवां से चले गए! हमें छोड़ दिया, उन्हें नहीं पता था कि क्या करना है!! हमें शेड्यूल रोकना पड़ा और इसकी वजह से हमें बहुत नुकसान हुआ.'


ये भी पढ़ें: तिरुपति लड्डू विवाद पर भिड़े साउथ के दो दिग्गज एक्टर, Pawan Kalyan और Prakash Raj के बीच शुरू हुई जुबानी जंग


फिलहाल इस ट्वीट पर प्रकाश राज का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. वहीं फिल्मों को लेकर बात करें तो प्रकाश राज अब पुष्पा 2: द रूल में नजर आएंगे. इसके बाद वो राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर गेम चेंजर में भी दिखेंगे. 


ये भी पढ़ें: Jani Master को यौन उत्पीड़न आरोप के चलते लगा बड़ा झटका, हाथ से गया National Awards


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement