साउथ सिनेमा
साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की आने वाली फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) के टीजर और मूवी की नई रिलीज डेट के बारे में मेकर्स ने अनाउंस कर दिया है.
साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की आने वाली फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) चर्चा में है. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि फिल्म पहले 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसे पोस्टपोन कर दिया गया था. वहीं, अब प्रभास ने फिल्म से जुड़ा अपडेट शेयर किया है. साथ ही उन्होंने टीजर और फिल्म की नई रिलीज डेट भी बताई है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.
दरअसल, प्रभास ने इंस्टाग्राम पर द राजा साब का पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में वह आग लगा हुआ कपड़ा पकड़े हुए नजर आए हैं. पीछे बैकग्राउंड में कई नोट जलते हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, '' द राजा साब टीजर 16 जून को. मिलते हैं 5 दिसंबर को थिएटर्स में. फिल्म तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी.
द राजा साब फिल्म की टक्कर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म से होगी. इस फिल्म का निर्माण विशाल भारद्वाज कर रहे हैं. हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक ऑफिशियल नहीं किया गया है. लेकिन यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और प्रभास की मूवी से टकराएगी.
मारुति के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में प्रभास के अलावा मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार नजर आएंगी. बता दें कि द राजा साब पहले 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन, VFX और गानों की रिकॉर्डिंग जैसे अन्य कई कामों के कारण फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.