Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Prabhas की फिल्म 'Project K' मझधार में अटकी, इस वजह से एक्टर ने शूट करने से किया मना

Prabhas की फिल्म Project K की शूटिंग के दौरान Deepika Padukone की अचानक तबियत बिगड़ गई. इसको लेकर प्रभास ने बड़ा फैसला किया है.

Prabhas की फिल्म 'Project K' मझधार में अटकी, इस वजह से एक्टर ने शूट करने से किया मना

Prabhas प्रभास 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) को लेकर काफी चर्चा में हैं. बीते दिनों फिल्म की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. इस  दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भागना पड़ा. एक्ट्रेस का हार्ट रेट बढ़ने से उनकी तबियत बिगड़ी थी. हालांकि वो अब एकदम ठीक हैं पर उनकी हेल्थ को लेकर परेशान प्रभास ने एक बड़ा फैसला किया है. इस फैसले को लेकर उनकी जमकर तारीफ हो रही है.

हैदराबाद में इन दिनों फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग चल रही है. बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण की तबियत अचानक खराब हो गई. एक्ट्रेस को दिल की धड़कने बढ़ने की शिकायत हुई जिसके बाद उनको तुरंत हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. कुछ देर बाद उनकी तबियत में सुधार हो गया था. जब इस बारे में प्रभास को मालूम पड़ा तो उन्होंने शूट करने से मना कर दिया.

ये भी पढ़ें: Prabhas की फिल्म में दिशा की एंट्री, दीपिका और बिग बी निभा रहे अहम रोल

दरअसल दीपिका और प्रभास का एक शूट होना था जिस समय एक्ट्रेस की तबियत खराब हुई. एक्ट्रेस की तबियत को देखते हुए प्रभास ने शूट करने से मना कर दिया. प्रभास ने बड़ा फैसला लेते हुए अदाकारा के लिए फिल्म के मेकर्स से शूटिंग एक या दो हफ्ते के लिए आगे बढ़ाने को कहा है.  

ये भी पढ़ें: Heart Rates Problem: दीपिका पादुकोण का बढ़ा हार्ट रेट, जानिए क्यों बढ़ती है दिल की धड़कन और पहचानिए लक्षण

बता दें कि 'प्रोजेक्ट के' एक पैन इंडिया फिल्म है, जो अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी लाइमलाइट बटोर रही है. इस फिल्म में प्रभास के साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर आने वाली हैं. साथ ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी सेकेंड लीड में है. फिल्म में दिशा पाटनी (Disha Patani) भी शामिल हो गई हैं. फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement