Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

शादी की अफवाहों के बीच बिगड़ी Prabhas की तबीयत, डॉक्टर ने दी ये सलाह

Prabhas की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, ये खबर सुनकर उनके फैंस चिंता में आ गए हैं. बताया जा रहा है कि काम के दौरान ऐसा हुआ है.

Latest News
शादी की अफवाहों के बीच बिगड़ी Prabhas की तबीयत, डॉक्टर ने दी ये सलाह

Prabhas: प्रभास की तबीयत बिगड़ी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'बाहुबली' स्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रभास और कृति सेनन (Kriti Sanon) रिलेशनशिप हैं और जल्द ही एक-दूसरे के साथ ब्याह रचाने वाले हैं. अफवाहें ऐसी भी हैं कि प्रभास ने कृति संग सगाई की के लिए पूरी प्लानिंग कर डाली है. वहीं, इन सब अफवाहों के बीच हाल ही में खबरें आ रही हैं कि प्रभास की तबीयत बिगड़ गई है. इसकी वजह से उन्हें अपनी फिल्म की शूटिंग बीच में रोकनी पड़ी है. प्रभास अपने डॉक्टर की सलाह मानते हुए अपनी सेहत का ख्याल रख रहे हैं.

प्रभास इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं. वो एक फिल्म की शूटिंग ही कर रहे थे, जब उनकी तबीयत बिगड़ी. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्हें काफी दिनों से तेज बुखार था लेकिन फिर भी वो अपने वर्क कमिटमेंट पूरे कर रहे थे. वहीं, जब हाल ही में उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई तो अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टर्स ने उनके टेस्ट किए. बताया जा रहा है कि उन्हें दवाइयों के साथ रेस्ट करने की सलाह दी गई और डॉक्टर की बात मानते हुए प्रभास ने फिल्म का शूट बीट में छोड़कर घर जाने का फैसल किया.

ये भी पढ़ें- Sidharth Kiara के बाद अब Prabhas Kriti Sanon का नंबर, सगाई की डिटेल सुनकर उछल पड़ेंगे फैंस?

बता दें कि प्रभास इन दिनों अपनी दो बड़ी फिल्मों 'प्रोजेक्ट' और 'सालार' की शूटिंग कर रहे हैं. इसके अलावा फैंस को उनकी एक और बड़ी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. ये है उनकी फिल्म 'आदिपुरुष', जिसमें वो एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. इस फिल्म की पहली झलक रिलीज हो चुकी है लेकिन दर्शकों ने इसे खूब क्रिटीसाइज किया था, जिसकी वजह से मेकर्स ने फिल्म के वीएफएक्स पर कुछ ज्यादा काम करने की बात कहते हुए फिलहाल इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें- Prabhas के साथ सगाई की खबरें सुनकर फिर आया कृति सेनन को गुस्सा, पोस्ट शेयर कर निकाली भड़ास

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement