Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Ponniyin Selvan 2 Teaser: फैंस की भारी डिमांड पर मणिरत्नम ने दिया धमाकेदार सरप्राइज, जानें कब आएगी PS-2

Ponniyin Selvan 2 Teaser: Maniratnam की फिल्म का टीजर फैंस की भारी डिमांड पर रिलीज कर दिया गया है और इसकी रिलीज डेट का ऐलान भी हो गया है.

Latest News
Ponniyin Selvan 2 Teaser: फैंस की भारी डिमांड पर मणिरत्नम ने दिया धमाकेदार सरप्राइज, जानें कब आएगी PS-2

Ponniyin Selvan 2 Teaser: पोन्नियन सेल्वन-2 टीजर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ponniyin Selvan 2 Teaser: साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल दिग्गज फिल्ममेकर मणिरत्नम (Maniratnam) की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन-1' (Ponniyin Selvan 1) जब से रिलीज हुई है तब से फैंस इसके दूरसे पार्ट की डिमांड कर रहे हैं. वहीं, अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानी 'पोन्नियन सेल्वन- 2' (Ponniyin Selvan 2) की पहली झलक सामने आ गई है. इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म में भी कार्ति शिवकुमार (Karthi Sivakumar), ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सरत कुमार (Sarath Kumar) जैसे स्टार्स दिखाई देंगे. वहीं, इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है.

पोन्नियिन सेलवन-1 जबरदस्त हिट साबित हुई थी और तभी मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट जल्द से जल्द रिलीज करने का फैसला कर लिया था. वहीं, साल के खत्म होते-होते इसके दूसरे पार्ट का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है. टीजर के जरिए मेकर्स ने हिंट दी है कि Cholas फिर से वापस आ रहे हैं. 33 सेकेंड्स के टीजर में आदित्य करिकालन, वंधियाथेवन और अरुलमोझी वर्मन की झलक देखने को मिली है. वहीं, आखिर में ऐश्वर्या राय खुद को आइने में निहारती नजर आ रही हैं.

ये भी पढें- Ponniyin Selvan ने रिलीज से पहले ही कमा लिए करोड़ों रुपये, मेकर्स को हुआ तगड़ा मुनाफा!

बता दें कि 'पोन्नियिन सेलवन 2' के टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. टीजर में बताया गया है कि ये फिल्म साल 2023 में 28 अप्रैल को रिलीज होगी. वहीं, अब फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है. मणिरत्नम की ये फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति की एक मशहूर नॉवेल पर आधारित है जो कि राजा चोलन की काल्पनिक कहानी है.

ये भी पढ़ें- विवादों में फंसी Ponniyin Selvan, मणिरत्नम और विक्रम को मिला लीगल नोटिस 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement