Advertisement

Ponniyin Selvan 2 Twitter review: Aishwarya Rai और Chiyaan Vikram ने लूटी लाइमलाइट, फिल्म देखने के बाद ऐसा रहा लोगों का रिस्पॉन्स

Ponniyin Selvan 2 Twitter Review: Mani Ratnam के डायरेक्शन में बनी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन आने लगा है. फिल्म देखने से पहले आप इस खबर को जरूर पढ़ें.

Latest News
Ponniyin Selvan 2 Twitter review: Aishwarya Rai और Chiyaan Vikram ने लूटी लाइमलाइट, फिल्म देखने के बाद ऐसा रहा लोगों का रिस्पॉन्स

Ponniyin Selvan 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ponniyin Selvan 2: दिग्गज फिल्ममेकर मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी. इसके ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था. वहीं पिछले साल रिलीज हुए इसके पहले पार्ट (Ponniyin Selvan 1) ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया था. इसके बाद से ही पार्ट 2 को लेकर चर्चा तेज हो गई थी. ऐसे में अब पोन्नियिन सेलवन 2 देखने के बाद लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में पोस्ट कर रहे हैं. 

पोन्नियिन सेलवन 2 आज तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज हुई है. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, विक्रम, जयम रवि, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, सोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज, जयराम, प्रभा, आर सरथकुमार, प्रथिबन, रहमान और विक्रम प्रभु जैसे कलाकार हैं. ये फिल्म महाकाव्य नाटक चोल राजवंश की कहानी सुनाती है. ऐसे में ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है और इसे देखने के बाद फैंस इसकी तुलना  बाहुबली 2 से कर रहे हैं. वहीं कुछ लोगों को ये  बाहुबली 2 से भी शानदार लगी है.

वहीं सोशल मीडिया पर मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म ने दर्शकों का दिल छू लिया है. लोग जमकर मणिरत्नम की तारीफ कर रहे हैं और फिल्म को एक 'मास्टरपीस' बता रहे हैं. आप भी देखें कुछ ट्वीट: 

बता दें कि पोन्नियिन सेल्वन का पहला पार्ट 30 सितंबर 2022 रिलीज हुआ था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने केवल भारत में 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement