Advertisement

रील बनाते समय साहिल को रौंदा था, 22 साल के साहिल को कार से रौंदा, नाबालिग छात्र स्कॉर्पियो से स्टंट कर रहा था, दिल्ली के द्वारका हादसे पर बड़ी खबर, दिल्ली- द्वारका में 3 फरवरी को हादसा हुआ था | यूपी कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव करेगी, यूपी विधानसभा जाने से कार्यकर्ताओं को रोका, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका, कांग्रेस ने विधानसभा के घेराव का आह्वान किया है, कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया | जेवर एयरपोर्ट के पास संदिग्ध ड्रोन से हड़कंप, एयरपोर्ट के पास 2-3 दिन से उड़ रहे हैं ड्रोन, यूपी- जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर, एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने पुलिस में शिकायत दी, एयरपोर्ट का इलाका नो ड्रोन जोन घोषित है | दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे, EC अधिकारियों से शिकायत करेंगे SP विधायक, फॉर्म-7 के दुरुपयोग की शिकायत करेगी SP | वाराणसी- मदरसे में चल रहा अवैध बूचड़खाना, विरोध करने पर ABVP कार्यकर्ताओं को धमकी, AVBP ने चेतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, ABVP ने बूचड़खाने में गाय काटने का आरोप लगाया, काशी विश्वनाथ धाम के पास बूचड़खानों पर प्रतिबंध है

'खुद को बॉलीवुड कहना बंद करें', Ponniyin Selvan 2 के रिलीज से पहले डायरेक्टर Mani Ratnam ने हिंदी सिनेमा को दे डाली ये सलाह

Mani Ratnam ने हाल ही में कुछ ऐसा कह दिया है जिससे बवाल खड़ा हो गया. दिग्गज फिल्ममेकर ने अपनी फिल्म Ponniyin Selvan 2 के रिलीज से पहले हिंदी सिनेमा को सलाह दे डाली है. उनके इस बड़े बयान के बाद कई लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

Latest News
'खुद को बॉलीवुड कहना बंद करें', Ponniyin Selvan 2 के रिलीज से पहले डायरेक्टर Mani Ratnam ने हिंदी सिनेमा को दे डाली ये सलाह

Mani Ratnam मणिरत्नम

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin Selvan) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का पहला पार्ट सितंबर 2022 में रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था ऐसे में लोग इसके पार्ट 2 (Ponniyin Selvan 2) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की कास्ट जमकर इसके प्रमोशन में लगी हुई है. इस बीच फिल्म के डायरेक्टर मणिरत्नम ने हाल ही में कुछ ऐसा कह दिया है जिसे लेकर वो सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में, पोन्नियिन सेलवन 2 के निर्देशक ने हिंदी फिल्म उद्योग के खुद को बॉलीवुड कहने पर आपत्ति जताई है. 

दिग्गज फिल्म निर्माता मणिरत्नम अपनी अगली फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 की रिलीज के लिए कमर कस चुके हैं. इसी दौरान उन्होंने हाल ही में चेन्नई में सीआईआई साउथ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट समिट में बोलते हुए कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को खुद के लिए 'बॉलीवुड' शब्द का उपयोग करने से बचना चाहिए. इससे अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों को उनका हक मिल सकता है. मणिरत्नम ने कहा, 'अगर हिंदी सिनेमा खुद को बॉलीवुड कहना बंद कर सकता है, तो लोग भारतीय सिनेमा को बॉलीवुड के रूप में पहचानना बंद कर देंगे.' 

दरअसल कई मौकों पर, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों को बॉलीवुड फिल्में कहा गया. आरआरआर के साथ भी ऐसा हुआ जब एसएस राजामौली को एक अमेरिकी पत्रकार के जवाब में ये स्पष्ट करना पड़ा कि आरआरआर बॉलीवुड नहीं बल्कि तेलुगु फिल्म है.

ये भी पढ़ें: Ponniyin Selvan 2 Trailer: सिंहासन के लिए होगा महायुद्ध, Aishwarya Rai के लुक ने लूटी लाइमलाइट

पोन्नियिन सेलवन 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है जो पिछले साल रिलीज हुई पोन्नियिन सेलवन 1 का सीक्वल. पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल रहा ऐसे में अब इसके दूसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें हैं. पोन्नियिन सेलवन 1 ने दुनिया भर में 480 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्थी सहित कई बड़े कलाकार हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement