Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Ponniyin Selvan: 1 Teaser देखकर भूल जाएंगे बाहुबली, हर एक सीन धमाकेदार

Ponniyin Selvan: I का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है. मणिरत्नम (Maniratnam) की मच अचअवेटेड फिल्म के टीजर को देखने के बाद ऐसा लगता है कि एपिक ड्रामा में खूब सारे वॉर सीन्स देखने को मिलेंगे. बड़े सितारों से सजी इस फिल्म के लिए दर्शक पहले से ही उत्साहित थे.

Ponniyin Selvan: 1 Teaser देखकर भूल जाएंगे बाहुबली, हर एक सीन धमाकेदार

Ponniyin selvan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ponniyin Selvan: I मणिरत्नम की मच मच अवेटेड फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin Selvan: I) के टीजर को लॉन्च कर दिया है. आज चेन्नई करीब शाम 6 बजे फिल्म के टीजर को निर्माताओं ने एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया है. सोशल मीडिया पर टीजर के आने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं और फिल्म के टीजर के लिए अपने रिएक्शन दे रहे हैं. टीजर वाकई शानदार है, निर्माताओं ने टीजर में फिल्म की झलकियां पेश की हैं, जिसे देखने बाद ऐसा लगता है एपिक ड्रामा में खूब सारा वॉस सीन्स होने वाला है. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने सोशल मीडिया पर पोन्नियिन सेलवन l का टीजर शेयर किया है.

यहां देखें  Ponniyin Selvan: I का टीजर

फिल्म के टीजर में ग्रैंडनेस और सिनेमैटिक इफेक्ट्स के साथ धमाकेदार वॉर सीन्स नजर आ रहे हैं. जिसकी तुलना बाहुबली से होने लगी है. फिल्म में पौराणिक युद्धों के तर्ज पर बड़ी सेना, रानियों के शृंगार और आलीशान महलों का को दिखाया गया है. 

बता दें कि ये फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के 1955 के उपन्यास पोन्नियिन सेलवन पर आधारित है. फिल्म की कहानी 10वीं सदी के आसपास की है. ये चोल साम्राज्य की कहानी पर आधारित है. इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियिन सेलवन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासक राजराजा चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है. 

ये भी पढ़ें: Hum Dil De Chuke Sanam को पूरे हुए 23 साल, KK को इसी फिल्म में मिला था पहला गाना, फूट-फूट रोए थे संजय लीला भंसाली

इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार विक्रम (Vikram), एक्ट्रेस एश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan), जयम रवि (Jayam Ravi), कार्थी (Karthi), तृषा (Trisha) सहित कई स्टार्स मौजूद हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement