Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Pawan Kalyan-Bobby Deol की फिल्म Hari Hara Veera Mallu इस शुक्रवार नहीं होगी रिलीज, जानें डिटेल्स

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) और बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टारर फिल्म हरि हरा वीरा मल्लू पार्ट 1(Hari Hara Veera Mallu) की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है.

Latest News
Pawan Kalyan-Bobby Deol की फिल्म Hari Hara Veera Mallu इस शुक्रवार नहीं होगी रिलीज, जानें डिटेल्स

Hari Hara Veera Mallu

Add DNA as a Preferred Source

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म हरि हरा वीरा मल्लू पार्ट 1(Hari Hara Veera Mallu)  का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं. इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ बॉबी देओल (Bobby Deol) , निधि अग्रवाल (Nidhi Aggarwal) , नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) , नोरा फतेही (Nora Fatehi) और सत्यराज अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. हरि हरा वीरा मल्लू इस शुक्रवार यानी कि 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है और अब इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है, तो चलिए जानते हैं फिल्म कब रिलीज होगी. 

दरअसल, पवन कल्याण के पीआरओ एल वेणुगोपाल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक बयान जारी कर सभी को फिल्म की रिलीज के बारे में लेटेस्ट जानकारी दी है. फिल्म के ऑफिशियल एक्स हैंडल ने इसे अपनी फीड पर भी शेयर किया है.इसमें लिखा था, '' हरि हर वीरा मल्लू, आगे की बड़ी छलांग के लिए एक कदम पीछे, रिलीज की डेट पर ऑफिशियल बयान, हरि हरा वीरा मल्लू दुनिया भर में सबसे उत्सुकता से इसकी रिलीज का इंतजार हो रहा है. फिल्म की रिलीज के बारे में बढ़ती अटकलों के साथ, निर्माताओं ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया है. 

हरि हरा वीरा मल्लू की रिलीज डेट टली

बयान में कहा गया, '' हम दिल से आभार व्यक्त करते हुए उन सभी फैंस, शुभचिंतकों और सिनेमा लवर का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने अटूट धैर्य और विश्वास के साथ हरि हरा वीरा मल्लू का साथ दिया. 12 जून की पहले अनाउंस की गई रिलीज डेट को पूरा करने की कोशिश के बावजूद, हमें आपको सूचित करना चाहिए कि फिल्म निर्धारित समय पर सिनेमाघरों में नहीं आएगी. यह फैसला मुश्किल होने के बावजूद जरूरी था. पावर स्टार पवन कल्याण गारू की विरासत सिनेमाई चमक से कम कुछ भी नहीं चाहती है और इस महान कृति के हर फ्रेम में यह झलकना चाहिए. हम बस थोड़ा और समय मांगते हैं, इनाम इंतजार के लायक होगा. 

नई रिलीज डेट के साथ ट्रेलर भी होगा आउट

निर्माताओं ने यह भी शेयर किया कि वे जल्दी ही नई रिलीज डेट के साथ हरि हर वीरा मल्लू का ट्रेलर जारी करेगे. उन्होंने कहा, '' हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हरि हर वीरा मल्लू का ग्रैंड, विजुअल और शक्तिशाली नाटकीय ट्रेलर आने वाला है. ट्रेलर के साथ हम नई रिलीज डेट का भी खुलासा करेंगे. इसलिए बड़ी घोषणा के लिए तैयार रहें.हम इस शानदार फिल्म को आपके साथ शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. 

बता दें कि पवन कल्याण स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन ए.एम ज्योति कृष्णा और कृष जगरलामुदी ने किया है और इसका म्यूजिक ऑस्कर विनर एम.एम कीरावानी ने दिया है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर ए. दयाकर राव हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement