Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Rishab Shetty के बर्थडे पर रिलीज हुआ Kantara Chapter 1 का पोस्टर, खून से लथपथ दिखा एक्टर का एग्रेसिव अंदाज

ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं और एक्टर के बर्थडे के मौके पर उनकी आने वाली फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) का नया पोस्टर रिलीज किया है.

Latest News
Rishab Shetty के बर्थडे पर रिलीज हुआ Kantara Chapter 1 का पोस्टर, खून से लथपथ दिखा एक्टर का एग्रेसिव अंदाज

Kantara Chapter 1

Add DNA as a Preferred Source

ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 7 जुलाई 1983 को हुआ था. वहीं, उनके बर्थडे के मौके पर साल 2022 में रिलीज हुई उनकी फिल्म कांतारा के सीक्वल कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) का नया पोस्टर रिलीज किया है. बता दें कि कांतारा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी और इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. जिसके बाद साल 2024 में इसके सीक्वल की अनाउंसमेंट की थी. 

दरअसल, होम्बले फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कांतारा चैप्टर 1 का नया पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में ऋषभ शेट्टी खून से लथपथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके एक हाथ में कुल्हाड़ी है और वह एग्रेसिव अंदाज में नजर आ रहे हैं.

यह भी पढे़ं- AICWA ने की ऋषभ शेट्टी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की डिमांड, Kantara के जूनियर आर्टिस्ट की मौत पर मांगा 1 करोड़ का मुआवजा

ऋषभ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '' जहां लीजेंड्स जन्म लेते हैं और जंगली जानवरों की दहाड़ गूंजती है. कांतारा- लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली उत्कृष्ट कृति का प्रीक्वल.लीजेंड ऋषभ शेट्टी को दिव्य और गौरवशाली जन्मदिन की शुभकामनाएं. मोस्ट अवेटेड प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1. 2 अक्टूबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में धूम मचाएगा.

यह भी पढ़ें- National Film Awards 2024 में Rishab Shetty ने मारी बाजी, Kantara के लिए मिला ये अवॉर्ड

बता दें कि कांतारा की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस पोस्टर के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. इस पोस्ट पर फैंस कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, '' बहुत क्रिएटिव पोस्टर है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ''इंतजार नहीं कर सकते.वहीं, अन्य फैंस ने ऋषभ को जन्मदिन की बधाई दी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement