साउथ सिनेमा
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और पुष्पा द रूल (Pushpa 2 The Rule) के निर्माताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, उनपर एक और नई शिकायत दर्ज कराई गई है.
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी 5 दिसंबर को रिलीज फिल्म पुष्पा द रूल (Pushpa 2 The Rule) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि एक बार फिर से अल्लू अर्जुन और पुष्पा 2 के निर्माता मुसीबत में पड़ सकते हैं. दरअसल, हालिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेता थेनमार मल्लन्ना (Theenmar Mallanna) ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ एक नई शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पुष्पा 2 द रूल के एक सीन में कानून प्रवर्तन अधिकारियों( Law Enforcement Officers) का अपमान किया गया है.
अल्लू अर्जुन इस विवादित सीन में एक स्विमिंग पूल में पेशाब करते हुए दिखाए गए हैं, जबकि एक पुलिस ऑफिसर वहां पर मौजूद था, जिसे मल्लन्ना ने कानून प्रवर्तन की गरिमा को अपमानित करने वाला बताया है. शिकायत में फिल्म के निर्देशक सुकुमार और उसके निर्माताओं को भी निशाना बनाया गया है, जिसमें उन्होंने पुलिस के इस तरह दिखाए जाने पर निर्माताओं के खिलाफ एक्शन की मांग की है.
यह भी पढ़ें- घर में तोड़फोड़ के बाद Allu Arjun ने किया पहला पोस्ट, Pushpa 2 के रिकॉर्ड पर कही ये बात
भगदड़ मामले के बाद अल्लू अर्जुन हुए थे अरेस्ट
इस मामले के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन की और कानूनी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. क्योंकि वह पहले से ही 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के हैदराबाद के संध्या सिनेमा में हुए प्रीमियर के बाद भगदड़ के कारण आलोचना का सामना कर रहे हैं. इस भगदड़ मामले में एक महिला की मौत हो चुकी है और उस महिला का 8 साल का बच्चा घायल हो गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं इस घटना के कारण अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन 50 हजार रुपये के जुर्माने के बाद एक्टर को तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी और एक रात जेल में बिताने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें- Allu Arjun के घर हुए हमले के बाद बौखलाए पिता Allu Arvind, कह डाली बड़ी बात
अल्लू अर्जुन के घर पर हुआ था अटैक
इन सभी के बीच रविवार 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के घर के बाहर तोड़फोड़ की गई. खुद को उस्मानिया यूनिवर्सिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी का सदस्य बताते हुए हमलावरों ने 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ में मारी गई महिला के लिए मुआवजे के रूप में 1 करोड़ रुपये की मांग की. एक्टर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. हालांकि बाद में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था.
अल्लू अर्जुन को भेजा गया नोटिस
वहीं, सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने अल्लू अर्जुन को एक नोटिस भेजा, जिसमें उन्हें मंगलवार सुबह हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा गया. अधिकारियों के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने पुलिस से कहा कि वह उनकी जांच में पूरा सहयोग करेंगे.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.