Advertisement

Nayanthara का ये वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन, Jawan की एक्ट्रेस का लुक कर देगा हैरान

Nayanthara ने फिल्मों में बड़ा मुकाम हासिल किया है. एक्ट्रेस ने टीवी शो होस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया था जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Latest News
Nayanthara का ये वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन, Jawan की एक्ट्रेस का लुक कर देगा हैरान

Nayanthara नयनतारा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस ने बहुत कम उम्र में फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वो साउथ सिनेमा में बेस्ट और टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. इसी बीच एक्ट्रेस का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नयनतारा को देख आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे.

नयनतारा को हाल ही में शाहरुख खान की जवान में दखा गया था. हालांकि फिल्मों से पहले उन्होंने शुरुआत में मॉडलिंग की थी और बाद में वो टेलीविजन में आने लगीं. उन्होंने अपने असली नाम डायना के तहत 'चामायम' नाम के एक फैशन और लाइफस्टाइल शो को होस्ट किया थाय. उनके इसी एंकरिंग के दिनों का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: Jawan रिलीज के बाद Deepika Padukone और Nayanthara के बीच खड़ा हुआ विवाद? जानें क्या है पूरा मामला

नयनतारा का चामायम नाम के शो को होस्ट करने का एक पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर सामने आया और वायरल हो गया. फैंस उनके लुक को देख हैरान हैं. आपको बता दें कि नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन है. उन्होंने खुद को स्टेज नाम देते हुए 'नयनतारा' को कानूनी नाम के रूप में अपना लिया. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपना धर्म परिवर्तन भी कराया है. 

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आज अपनी फिल्म के लिए करोड़ों लेने वाली नयनतारा कभी फिल्मी दुनिया में कदम रखना ही नहीं चाहती थीं. अपने एक इंटरव्यू में नयनतारा ने बताया था कि वे कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं. उनका सपना था कि वे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनें. नयनतारा ने मलयालम फिल्म 'मनासिनक्करे' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. 

ये भी पढ़ें: जब Prabhu Deva के प्यार में नयनतारा ने पार कर दी हदें, पहली पत्नी को दे डाले करोड़ों रुपये

हाल ही में वो शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में लीड रोल में नजर आई थीं. दोनों स्टार्स की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement