Advertisement

Nayanthara-Vignesh बने अम्मा-अप्पा, शादी के 4 महीने बाद किया जुड़वां बच्चों का स्वागत

Vignesh Shivan ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है. फोटो में वे पत्नी नयनतारा के साथ नन्हे मेहमानों के पैर चूमते नजर आ रहे हैं.

Nayanthara-Vignesh बने अम्मा-अप्पा, शादी के 4 महीने बाद किया जुड़वां बच्चों का स्वागत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) शादी के चार महीने बाद ही मां बन गई हैं. नयनतारा के घर जुड़वां बेटों का जन्म हुआ है. बता दें कि नयनतारा और विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) ने 9 जून 2022 को चेन्नई में ग्रैंड वेडिंग की थी. इसके बाद से कपल चर्चा में बना हुआ था. वहीं, अब शादी के महज 4 महीने बाद ही इस स्टार कपल ने फैंस को गुड न्यूज दी है. 

हाल ही में विग्नेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की. फोटो में वे पत्नी नयनतारा के साथ नन्हे मेहमानों के पैर चूमते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के बाद से ही कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. 

यह भी पढ़ें- Poonam Pandey का Hot अंदाज देख उड़ जाएंगे होश, एक्ट्रेस ने फिर कराया Bold फोटोशूट  

फोटो शेयर करते हुए विग्नेश शिवन ने लिखा, 'नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं. हमें ट्विन बेटे हुए हैं. हमारी सारी प्रार्थनाएं, पूर्वजों का आशीर्वाद मिलकर हमें दोनों बच्चों के रूप में मिला है. आप सभी का आशीर्वाद चाहिए हमारे उइरो और उलगाम के लिए.'

 

 

बता दें कि काफी समय से नयनतारा के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ रही थीं. बीते दिनों विग्नेश शिवन ने बच्चों के साथ अपनी और नयनतारा की कुछ फोटोज शेयर की थीं. इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'फ्यूचर के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं.' इसके बाद से ही नयनतारा के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि, कपल ने सेरोगेसी के माध्यम से अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है.

यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने ऋषभ पंत को बताया बेदर्द? यूजर्स बोले- कितना भी तरसो अब वो नहीं...

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'जवान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. फिल्म में नयनतारा शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ नजर आएंगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement