Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Nagarjuna Birthday: विरासत में मिली थी एक्टिंग, मगर पढ़ाई में लगाया दिल, एक्टर की ड्रिगी जान रह जाएंगे हैरान

Nagarjuna Birthday: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) के बारे में जानकर हैरानी होती है कि जहां एक तरफ साउथ के फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने वाले एक्टर ने एक्टिंग स्किल से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान दिया. उन्हें ऑटोमाबाइल की पढ़ाई में काफी रुचि थी.

Latest News
Nagarjuna Birthday: विरासत में मिली थी एक्टिंग, मगर पढ़ाई में लगाया दिल, एक्टर की ड्रिगी जान रह जाएंगे हैरान

Nagarjuna : नागार्जुन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Nagarjuna Birthday: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) के लाखों चाहने वाले हैं. नागार्जुन 29 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं. नागार्जुन फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हैं. उनका जन्म तेलुगु सिनेमा मशहूर एक्टर अक्किनेनी नागेश्वर राव (Akkineni Nageswara Rao) और अन्नपूर्णा अक्किनेनी (Annapurna Akkineni) के घर हुआ था. नागार्जुन ने अपनी स्कूली शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल से की और बाद में रत्न जूनियर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की. पढ़ाई के लिहाज से नागार्जुन एक इंजीनियर हैं. उन्होंने चेन्नई के गिंडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है.

इस बात में हैरानी होती है कि जहां एक तरफ साउथ के फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने वाले एक्टर ने एक्टिंग स्किल से ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान दिया. उन्होंने अपनी मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री पाने के बाद और आगे की पढाई की. जिसके लिए नागार्जुन ने लुइसियाना विश्वविद्यालय, लाफायेट में प्रवेश लिया. जहां उन्होंने ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की. 

ये भी पढ़ें - Puneeth Rajkumar के नाम पर स्कूली बच्चों ने बनाई सेटेलाइट, जानिए कब की जाएगी लॉन्च?

नागार्जुन की पर्सनल लाइफ 

नागार्जुन के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं. उन्होंने अमला से शादी की, जो तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं. जिससे उसके दो बेटे हैं. नागार्जुन की पहली पत्नी का नाम लक्ष्मी दग्गुबाती है.

ये भी पढ़ें - Harish Rai: KGF के रॉकी भाई के चाचा कासिम दाढ़ी से छुपाते हैं अपना कैंसर, इलाज के लिए नहीं हैं पैसे

नागार्जुन का फिल्मी करियर

नागार्जुन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी. नागार्जुन की पहली फिल्म 'विक्रम' 24 मई 1986 को रिलीज़ हुई थी, जो जैकी श्रॉफ स्टारर हिंदी फिल्म हीरो की रीमेक थी. चार फिल्मों में अभिनय करने के बाद, उन्होंने मजनू में एक लीड एक्टर के रूप में काम किया. उन्होंने कालेगोरी अब्बाई फिल्म में अपने पिता की भूमिका निभाई. उनकी पहली बड़ी हिट आखरी पोरटम थी, जो 12 सिनेमाघरों में 100 दिनों तक चली थी. अपने करियर के दौरान नागार्जुन के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement