Advertisement

Nagarjuna के बॉडीगार्ड ने विकलांग फैन को मारा धक्का, सोशल मीडिया पर थू-थू के बाद एक्टर ने मांगी माफी

साउथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर नागार्जुन (Nagarjuna) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बॉडीगार्ड एक विकलांग फैन को धक्का मारते हुए नजर आ रहा है. जिसके बाद एक्टर ने ट्वीट कर माफी मांगी है.

Latest News
Nagarjuna के बॉडीगार्ड ने विकलांग फैन को मारा धक्का, सोशल मीडिया पर थू-थू के बाद एक्टर ने मांगी माफी

Nagarjuna

Add DNA as a Preferred Source

नागार्जुन (Nagarjuna) साउथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक हैं. वह अक्सर ही किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं. रविवार को एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है, जिसमें उनके बॉडीगार्ड ने एक स्पेशली एबल्ड विकलांग फैन को धक्का दिया है और वह गिरते गिरते बचा. बता दें कि दिव्यांग एक्टर के साथ एक सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था. यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है, जब एक्टर वहां से बाहर आ रहे थे. बता द

वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद लोगों ने नागार्जुन के बॉडीगार्ड पर काफी गुस्सा जाहिर किया. दूसरी ओर कई लोगों ने कहा कि एक्टर ने इस घटना को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया. वहीं, जब इस घटना के वीडियो के बारे में नागार्जुन को पता चला तो उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करके माफी मांगी और आश्वासन दिया कि आगे इसको लेकर सतर्क रहेंगे. उन्होंने पोस्ट कर लिखा- यह अभी मेरी जानकारी में आया, ऐसा नहीं होना चाहिए था. मैं सज्जन से माफी मांगता हूं और जरूरी सावधानी बरतूंगा ताकि फ्यूचर में ऐसा न हो. 

फैंस ने किए नागार्जुन के पोस्ट पर कमेंट

एक्टर के इस माफीनामा के बाद लोगों ने उनके पोस्ट पर रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा- आपके आस पास के लोगों को माफी मांगनी चाहिए सर, यह आपकी गलती भी नहीं है. दूसरे ने कहा- इस मामले को तुरंत देखने के लिए आपका धन्यवाद सर. मैं आपके कमिटमेंट की सराहना करता हूं. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- वह लड़का विकलांग है, आपको और आपके बॉडीगार्ड्स को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने उस विकलांग शख्स को भी नहीं छोड़ा, यह शर्मनाक है. 

जल्द ही इस फिल्म में नजर आएंगे नागार्जुन
काम को लेकर बात करें, तो नागार्जुन अगली बार फिल्म कुबेर में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ धनुष, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक नागार्जुन और धनुष दोनों फिल्म की शूटिंग के लिए शहर से पहुंचे थे. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement