Advertisement

Samantha से मिलने पर क्या करेंगे Naga Chaitanya? एक्टर ने कह दी दिल की बात

Naga Chaitanya अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) के प्रमोशन में इन दिनों बिजी हैं. इस दौरान वह लगातार अपनी निजी लाइफ के बारे में लोगों के सवालों का जवाब देते आ रहे हैं. अब नागा ने बताया है कि क्या वह सामंथा (Samantha) के साथ फिर फिल्म करेंगे या नहीं?

Latest News
Samantha से मिलने पर क्या करेंगे Naga Chaitanya? एक्टर ने कह दी दिल की बात

Naga Chaitanya and Samantha : नागा चैतन्य और सामंथा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) के प्रमोशन में बिजी हैं. इस दौरान मीडिया से मुखाबित होने के दौरान नागा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों का भी जवाब दे रहे हैं. इस बात से सभी वाकिफ हैं कि नागा और सामंथा (Samantha) बीते साल आधिरारिक तौर पर तलाक ले लिया था. दोनों के फैंस इस तरह उनके जुदा होने पर काफी मायूस हैं. मगर इस बार सामंथा को लेकर नागा अपनी एक इच्छा जाहिर की. यह पूछे जाने पर कि क्या वह तलाक के बाद भी सामंथा से फिर से मिले तो क्या करेंगे? इसका जवाब नागा ने बेबाकी से दिया है.

एक नए इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने बताया है कि वो अगर अब सामंथा से मिलेंगे तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होगी. चैतन्य ने कहा, "मैं उसे नमस्ते कहूंगा और उसे गले लगाऊंगा."

ये भी पढ़ें - Samantha से तलाक के बाद, Naga Chaitanya इस आखिरी निशानी को भी खुद से कर देंगे जुदा?

सामंथा रूथ प्रभु ने हाल ही में अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के साथ अपनी शादी और तलाक के बारे में कई खुलासे किए थे. जब वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ कॉफी विद करण सीजन 7 में शामिल हुई थीं तब करण जौहर ने उनसे इस बारे में सवाल पूछे थे.

सामंथा ने तलाक के बाद के अपनी जिंदगी और नागा के साथ अपने मौजूदा इक्वेशन के बारे में बात की. उन्होंने किया, "यह कठिन रहा है लेकिन अब सब ठीक है. मैं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हूं."  अभिनेत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि तलाक के बाद दोनों की जिंदगी फिलहाल ठीक है.

ये भी पढ़ें - Jr NTR की पत्नी हैं बेहद खूबसूरत, इन Photos में देखें South Superstar की प्यारी सी फैमिली

लाला सिंह चड्ढा के अलावा नागा चैतन्य को आखिरी बार थैंक यू में देखा गया था. इसके बाद वह एक वेब सीरीज दूथा में नजर आएंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement