Advertisement

Samantha से तलाक के बाद, Naga Chaitanya इस आखिरी निशानी को भी खुद से कर देंगे जुदा?

Samantha-Naga Chaitanya ने अपने रिश्तों को जुदा कर फैंस को मायूस कर दिया था. इन दिनों दोनों की राहें जुदा हैं लेकिन नागा (Naga Chaitanya), सामंथा (Samantha) से जुड़ी एक खास चीज को खुद से जुदा नहीं कर पा रहे हैं.

Latest News
Samantha से तलाक के बाद, Naga Chaitanya इस आखिरी निशानी को भी खुद से कर देंगे जुदा?

Samantha, Naga Chaitanya: समांथा, नागा चैतन्या

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Samantha-Naga Chaitanya: नागा चैतन्य अपनी पहली हिंदी फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. मुख्य रूप से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके अभिनेता जल्द ही रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म में एक फौजी की भूमिका में हैं. अद्वैत चंदन की तरफ से डायरेक्ट की गई फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan) के साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) लीड रोल में हैं. इस बात से सभी वाकिफ हैं कि नागा और सामंथा (Samantha) का तलाक हो गया था. फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन के दौरान एक फैन ने नागा से सामंथा से जुडे़ सावल पूछे. जिसका नागा ने बेबाकी से जवाब दिया.

बॉलीवुड बबल के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान, नागा चैतन्य ने अपने टैटू के बारे खुलासा किया. फैंस भी नागा की तरह टैटू करवाते नजर आए हैं. इसके बारे में बात करते हुए नागा ने बताया कि वह नहीं चाहते हैं कि फैंस ऐसा करें. अपने टैटू के बारे में नागा चैतन्य ने कहा, "यह वह दिन है जब मेरी शादी हुई थी. इसलिए मैं नहीं चाहता कि फैंस इसे रखें." उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बहुत बुरा लगता है जब लोग उनके इस तरह की टैटू गुदवाते हैं.

ये भी पढ़ें - Naga Chaitanya डेटिंग को लेकर कह गए ये बात, हाल ही में Samantha से टूटा था रिश्ता

उसी बातचीत में, लव स्टोरी एक्टर से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी एक्स वाइफ सामंथा रूथ प्रभु को डेडिकेटेड टैटू को बदलने या हटाने के बारे में सोचा था. उन्होंने कहा, 'मैंने आज तक इसके बारे में नहीं सोचा. बदलने के लिए कुछ भी नहीं है. यह ठीक है."

ये भी पढ़ें - Samantha के बाद अब Naga Chaitanya ने अपने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

नागा चैतन्य और सामंथा रूथ प्रभु ने नवंबर 2015 में डेटिंग शुरू की और 29 जनवरी 2017 को सगाई कर ली. उसी साल अक्टूबर में दोनों शादी की. मगर दोनों पिछले साल 2 अक्टूबर 2021 को अलग होने की घोषणा की.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement